Patrika Property Expo PropEx-2026: राजस्थान पत्रिका की ओर से शनिवार से दो दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो ‘प्रोपेक्स’ का आयोजन किया जाएगा। मालवीय नगर स्थित होटल ‘द ललित’ में होने वाले प्रोपेक्स में जगतपुरा-टोंक रोड और शिवदासपुरा क्षेत्र की प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी मिलेगी। सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक एक ही जगह ग्राहकों को कई विकल्प मिलेंगे। एक्सपो में बिल्डर्स की ओर से ऑन स्पॉट बुकिंग पर स्पेशल डिस्काउंट व फ्री आइफोन जैसे कई ऑफर दिए जाएंगे। प्रोपेक्स का उद्घाटन सांसद मंजू शर्मा और जयपुर जिला कलक्टर संदेश नायक करेंगे।
प्रोपेक्स में जगतपुरा-टोंक रोड और शिवदासपुरा क्षेत्र की आवासीय एवं व्यावसायिक परियोजनाओं पर फोकस रहेगा। बेहतर कनेक्टिविटी, एयरपोर्ट और टोंक रोड से सीधा जुड़ाव, बड़े शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य सुविधाओं और तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण यह क्षेत्र जयपुर का नया रियल एस्टेट हॉटस्पॉट बनकर उभर रहा है। यहां रेजिडेंशियल, कमर्शियल और प्लॉटिंग प्रोजेक्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है। प्रोपेक्स में पीएलके इंफ्राटेक पर स्पॉट बुकिंग पर आइफोन 17—प्रो व अरिहंत ग्रुप पर ऑन स्पॉट बुकिंग्स पर 2.5 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इवेंट मैनेजमेंट ‘आइएफएफपीएल’ की ओर से किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए 9610447943 पर संपर्क किया जा सकता है।
जगतपुरा और टोंक रोड क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही कमर्शियल गतिविधियां इस कॉरिडोर को उभरते बिजनेस हब के रूप में स्थापित कर रही हैं। बेहतर कनेक्टिविटी और बढ़ती आबादी के कारण कमर्शियल प्रोजेक्ट्स की मांग लगातार मजबूत हो रही है, जो निवेशकों के लिए बड़े अवसर लेकर आ रही है।
विवेक चतुर्वेदी, डायरेक्टर, विराट ग्रुप
जयपुर का तेजी से विकसित होता इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कनेक्टिविटी और योजनाबद्ध शहरी विस्तार इसे देश के सबसे संभावनाशील रियल एस्टेट और निवेश केंद्रों में शामिल कर रहा है।
विवेक चोरड़िया, डायरेक्टर, चोरड़िया ग्रुप
जगतपुरा प्लॉटिंग निवेश के लिए भरोसेमंद और संभावनाशील क्षेत्र बनता जा रहा है। आज के समय में प्लॉटिंग केवल जमीन का निवेश नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षित और दीर्घकालिक संपत्ति का आधार बन चुकी है।
राजीव टाक, डायरेक्टर, संजीवनी बिल्डहोम
जगतपुरा-शिवदासपुरा-चाकसू बेल्ट अब रेंटल इनकम और प्रॉपर्टी निवेश के नए केंद्र के रूप में तेजी से उभर रही है। आज का रियल एस्टेट केवल आवासीय विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि कमर्शियल ग्रोथ ही किसी क्षेत्र की वास्तविक आर्थिक क्षमता को दर्शाती है।
मनोज श्रीवास्तव, डायरेक्टर, पिंकवॉल ग्रुप
जगतपुरा में रेजिडेंशियल विकास के साथ बढ़ते ग्रीन स्पेस इस क्षेत्र को आधुनिक और संतुलित जीवनशैली का नया केंद्र बना रहे हैं। बेहतर प्लानिंग, हरित वातावरण और आधुनिक सुविधाओं के कारण जगतपुरा परिवारों के लिए पसंदीदा रेजिडेंशियल डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।
वंश तोलानी, सीईओ, वंशदीप ग्रुप
जगतपुरा का संतुलित आवासीय और व्यावसायिक विकास इसे सबसे भरोसेमंद रियल एस्टेट डेस्टिनेशन बना रहा है। मेट्रो कनेक्टिविटी, चौड़ी सड़कें और तेजी से विकसित होता इंफ्रास्ट्रक्चर जगतपुरा को भविष्य का स्मार्ट निवेश क्षेत्र बना रहे हैं।
रिपुल गोयल, डायरेक्टर, अरिहंत ग्रुप
जगतपुरा में विकसित हो रही अफोर्डेबल हाउसिंग योजनाएं अब आम परिवारों के ‘अपने घर’ के सपने को साकार बना रही हैं। अफोर्डेबल फ्लैट केवल एक घर नहीं, बल्कि सुरक्षित भविष्य और बेहतर जीवनशैली की शुरुआत बन चुका है।
सचिन अग्रवाल, डायरेक्टर, पीएलके इंफ्राटेक
जगतपुरा में बढ़ती रिहायशी मांग और व्यावसायिक विस्तार आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र की वैल्यू को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।
सौरभ सक्सेना, प्रेसिडेंट, आरएचबीए
प्रोपेक्स में ये बिल्डर्स रहेंगे शामिल
अरिहंत ग्रुप
आशादीप ग्रुप
चोरड़िया ग्रुप
महिमा ग्रुप
पिंकवॉल ग्रुप
पीएलके इंफ्राटेक
आरएचबीए
संजीवनी बिल्डहोम
वंशदीप ग्रुप
विराट ग्रुप
मोबिलिटी पार्टनर: स्कोडा