कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी का असर अब स्थानीय बाजार में साफ दिखाई देने लगा है। नए रेट लागू होते ही होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ गया है। पर्यटन आधारित शहर होने के कारण यहां खाद्य व्यवसाय सीधे इस बदलाव से प्रभावित हुआ है। पहले ही दिन कई कारोबारियों ने जरूरत के अनुसार सिलेंडर बुक करवाए, लेकिन बढ़ी हुई कीमतों ने बजट संतुलन बिगाड़ दिया। संचालकों का कहना है कि लगातार बढ़ती लागत के बीच अब मुनाफा सीमित होता जा रहा है। जैसलमेर जैसे पर्यटन शहर में खाद्य व्यवसाय पूरी तरह लागत और ग्राहक संतुलन पर निर्भर रहता है। गैस कीमतों में बदलाव इस संतुलन को प्रभावित करता है। एक ओर पर्यटकों को आकर्षित रखने की चुनौती, दूसरी ओर बढ़ती लागत का दबाव, दोनों के बीच कारोबारियों को रणनीति बनानी पड़ रही है।
पहले ही दिन की स्थिति
सुबह से ही गैस एजेंसियों पर बुकिंग की सामान्य गतिविधि जारी
कई छोटे ढाबा संचालकों ने पुराने स्टॉक पर काम चलाने की कोशिश
बड़े होटल और रेस्टोरेंट ने नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए बुकिंग कराई