Shikanji vs Nimbu Pani : गर्मी में शिकंजी पिएं या नींबू पानी, जानिए आपके लिए क्या है सही?

Shikanji vs Nimbu Pani Benefits : गर्मी के दिनों में शिकंजी और नींबू पानी दोनों को पीने वाले कम नहीं। कुछ लोग दोनों को एक ही समझते हैं। आज इस कंफ्यूजन को दूर कर लेते हैं। चलिए, शिकंजी और नींबू पानी के फायदे, किसके लिए कौन-सा सही… इन तमाम बातों को नीचे समझ लेते हैं।

Shikanji and Nimbu Pani Difference | शिकंजी और नींंबू पानी में अंतर

शिकंजी और नींबू पानी में बहुत अधिक अंतर नहीं है। कुल मिलाकर दोनों की रेसिपी और स्वाद में अंतर देखने को मिलता है। इसके अलावा दोनों के फायदे भी थोड़े अलग हैं जिनको आप अपनी जरूरत के हिसाब से चूज कर सकते हैं।

फायदों के आधार पर मुख्य अंतर

विशेषतानींबू पानी के फायदेशिकंजी के फायदेपाचन (Digestion)यह शरीर को डिटॉक्स करने और कब्ज में राहत देने में मदद करता है।इसमें मौजूद भुना जीरा और काला नमक गैस, एसिडिटी और भारीपन को तुरंत दूर करने में सहायक होते हैं।एनर्जी और हाइड्रेशनयह साधारण पानी की तुलना में शरीर को जल्दी हाइड्रेट करता है और थकान मिटाता है।चीनी और नमक का संतुलन एक प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट (ORS) की तरह काम करता है, जो लू लगने से बचाता है।मेटाबॉलिज्मखाली पेट लेने पर यह वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म सुधारने में अधिक प्रभावी है।भोजन के बाद इसे लेने से पाचन एंजाइम सक्रिय होते हैं, जिससे भोजन आसानी से पचता है।एंटीऑक्सीडेंटयह विटामिन C का शुद्ध स्रोत है, जो त्वचा और इम्युनिटी के लिए बेहतरीन है।नींबू के साथ-साथ इसमें पुदीना और मसालों के गुण होते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं और मुंह की दुर्गंध दूर करते हैं।

नींबू के एंटीऑक्सीडेंट और इम्युनिटी लाभ

PubMed पर प्रकाशित शोध “Vitamin C and Immune Function” के अनुसार, नींबू में मौजूद विटामिन C सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है, जो संक्रमण से लड़ती हैं। अगर सिर्फ डिहायड्रेशन, इम्यूनिटी आदि के लिए पी रहे हैं तो दोनों का चयन कर सकते हैं।

पाचन के लिए शिकंजी है बेस्ट

साथ ही अगर आपको खट्टी चीजों से पाचन की समस्या होती है तो आप शिकंजी चुनना चाहिए। इसमें मिला जीरा आपके पाचन को सही करता है। ये बात आपको NCBI शोध (Cumin Health Benefits) में मिल जाती है।

ठंडापन के लिए शिकंजी सही है

इसके अलावा अगर आपको भीषण गर्मी में एकदम ठंडा ड्रिंक चाहिए तो आपको शिकंजी का चयन करना चाहिए। ये नींबू पानी के मुकाबले अधिक ठंडा बनाया जाता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न शोधों और वैज्ञानिक अध्ययनों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना और शैक्षिक जानकारी प्रदान करना है। इसे किसी बीमारी के उपचार या डॉक्टरी सलाह के रूप में न लें। अपनी जीवनशैली या आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले किसी योग्य चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।