Rajasthan News : खाट पर ‘रात्रि जनसुनवाई’ से लेकर गांव की गलियों में ‘मॉर्निंग वॉक’, प्रतापगढ़ में दिखा CM भजनलाल का सरप्राइज अवतार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार सुबह एक अलग ही अंदाज़ में दिखे। प्रतापगढ़ जिले के बम्बोरी गांव के निवासियों के लिए किसी सपने से कम नहीं थी। जब आम तौर पर मुख्यमंत्री भारी सुरक्षा घेरे में रहते हैं, तब सीएम भजनलाल ने सुरक्षा की दीवार लांघकर ग्रामीणों के बीच एक साधारण व्यक्ति की तरह समय बिताया। सुबह की “मॉर्निंग वॉक” से लेकर खाट पर बैठकर चाय पीने तक, मुख्यमंत्री का यह अंदाज ‘विकसित राजस्थान’ की नई तस्वीर पेश कर रहा है।

बम्बोरी में ‘मॉर्निंग वॉक’ और सादगी की चाय

गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बम्बोरी की गलियों में पैदल भ्रमण पर निकले।

चाय पर चर्चा: चंपा बावड़ी के पास एक ग्रामीण के घर से चाय मंगवाई गई और मुख्यमंत्री ने वहीं खाट बिछाकर सांसद सीपी जोशी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और सहकारिता मंत्री गौतम दक के साथ चाय की चुस्कियां लीं।

अपनत्व का स्पर्श: सीएम ने गांव की हरियाली और स्वच्छ वातावरण का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दुलारा, बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं से उनके भविष्य को लेकर बात की।

pic.twitter.com/8FQgJcgZIp

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) May 7, 2026

प्राचीन गंगेश्वर महादेव मंदिर में मत्था टेका

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पटनी स्थित प्राचीन गंगेश्वर महादेव मंदिर पहुँचे।

पूजा-अर्चना: उन्होंने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

सोशल मीडिया संदेश: सीएम ने पोस्ट कर लिखा, “महादेव की कृपा से राजस्थान निरंतर विकास, शांति और जनकल्याण के पथ पर अग्रसर रहे, यही मेरी प्रार्थना है।”

खाट पर लगी ‘ग्राम विकास चौपाल’

मुख्यमंत्री ने गांव में केवल भ्रमण ही नहीं किया, बल्कि ‘ग्राम विकास चौपाल’ लगाकर जनता की समस्याओं को भी सुना।

आर्थिक संबल की बात: उन्होंने विशेष रूप से ‘लखपति दीदियों’ और महिला स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया।

सीधा संदेश: सीएम ने कहा कि बदलाव लाने के लिए आर्थिक संबल जरूरी है। सरकार का लक्ष्य है कि गांव का युवा गांव में ही रोजगार पाए और हमारे किसान समृद्ध हों।

अंतिम छोर तक लाभ: उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

pic.twitter.com/phBJUECni7

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) May 6, 2026

आज प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी क्षेत्र स्थित बंबोरी में आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में सहभागिता कर ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधियों एवं राजीविका से जुड़ी बहनों के साथ आत्मीय संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही इस अवसर पर ग्राम रथ का अवलोकन भी किया।

चौपाल के माध्यम से क्षेत्र की… pic.twitter.com/2bLz7QxHbQ

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) May 6, 2026

बम्बोरी से जयपुर और फिर खंडेला

मुख्यमंत्री की ऊर्जा और उनके ‘वर्काहोलिक’ अंदाज ने सबको प्रभावित किया।

CMR नहीं, सीधे CMO: बम्बोरी से जयपुर लौटने के बाद सीएम सीधे अपने आवास (CMR) नहीं गए, बल्कि मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) पहुँचे।

रक्षा मंत्री का स्वागत: जयपुर में उन्होंने देश के रक्षा मंत्री का स्वागत किया और महत्वपूर्ण मंत्रणा की।

अगला पड़ाव खंडेला: आज रात मुख्यमंत्री खंडेला (सीकर) के दौरे पर रहेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। एक ही दिन में प्रतापगढ़, जयपुर और फिर सीकर—मुख्यमंत्री का यह व्यस्त शेड्यूल उनकी सक्रियता को दर्शाता है।