VIDEO: समायोजन में गड़बड़ी का आरोप, डीईओ ऑफिस के बाहर नारेबाजी 

अधिशेष शिक्षकों के समायोजन में गड़बड़ी का आरोप लगते हुए शिक्षकों ने सोमवार को अलवर डीईओ ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा विभाग की ओर से समायोजित शिक्षकों की सूची में खामियां हैं। आरोप है कि विभाग के अधिकारियों ने नियमों को दरकिनार कर शिक्षकों को पदस्थापित किया गया जा रहा। ऐसे में संबंधित शिक्षक परिवेदना लगा अधिकारियों से पदस्थापन में संशोधन की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि गत वर्ष महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक से सीनियर सैकंडरी में क्रमोन्नत हुए विद्यालयों में अधिशेष रहे शिक्षकों का पदस्थापन के आदेश शुक्रवार को निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने जारी कर दिए। सूची जारी के बाद कई प्रकार की विसंगतियां सूची में देखने को मिली।

शिक्षकों का आरोप है कि समायोजन में किसी प्रकार के नियमों का पालन नहीं किया गया। नवनियुक्त कार्मिक को माध्यमिक शिक्षा में समायोजित कर दिया। माध्यमिक शिक्षा में केवल उन्हीं शिक्षकों का पदस्थापन हो सकता है, जिनकी पूर्व में 6डी की प्रक्रिया पूर्ण हो गई हो। पूर्व में 2015-16 में किया गया समायोजन इसी प्रक्रिया के तहत किया गया था, लेकिन इस बार किसी भी प्रकार के नियमों का स्पष्टीकरण विभाग की ओर से नहीं किया गया। सेवा में वरिष्ठ अध्यापकों को ब्लॉक से बाहर भेज दिया।

Leave a Comment