राजस्थान में हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा उप चुनाव में रामगढ़ से जीते सुखवंत सिंह ने मंगलवार को विधायक पद की शपथ ली। बीजेपी के सुखवंत सिंह ने कांग्रेस के आर्यन जुबेर को 13,636 वोटों से हराया था। राजस्थान विधानसभा उप चुनाव में जीतकर आए विधायकों को मंगलवार को विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी के चैंबर में शपथ दिलाई गई है। अलवर की रामगढ़ सीट कांग्रेस से विधायक रहे जुबेर खान के निधन की वजह से खाली हुई थी। कांग्रेस ने दिवंगत विधायक जुबेर खान के छोटे बेटे आर्यन जुबेर को टिकट देकर सहानुभूति कार्ड खेला था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली और आर्यन जुबेर चुनाव हार गए।