Celebrities Pink Lehengas: स्टाइलिश पिंक ब्राइडल लहंगे के लिए इन स्टार्स से लें फैशन टिप्स
अगर आप ब्राइडल लुक के लिए पिंक लहंगे और मेकअप का चुनाव कर रही हैं तो यहां कुछ बेहतरीन टिप्स दिए गए हैं।
नेहा कक्कड़: नेहा कक्कड़ का पिंक लहंगा आपके लिए इस शादी के सीजन के लिए बेस्ट कलेक्शन हो सकता हैं। इस लहंगा में आप न्यूड बेस मेकअप, स्मोकी आईज और पिंक लिप्स के साथ बेहद खूबसूरत दिख सकती है।
अथिया शेट्टी: अथिया शेट्टी का हल्का पिंक लहंगा और सॉफ्ट स्मोकी मेकअप लुक बहुत ही नैचुरल और ग्लैमरस है। आप इस लहंगा के लिए मेकअप में न्यूड और पिंक टोन का इस्तेमाल कर सकती हैं और हल्के कुंदन सेट के साथ अपनी शादी के लुक को खास बना सकती हैं।
रकुल प्रीत सिंह: रकुल प्रीत सिंह ने हल्के पिंक शेड्स का लहंगा पहना है। जिसमें सॉफ्ट एम्ब्रॉयडरी और फ्लोरल पैटर्न था। उनके मेकअप में स्मोकी आईज और पिंक लिप्स थे। जो उनके लुक को परफेक्ट मैच कर रहा था। आप भी ऐसे लुक को चुन सकती हैं और भारी कुंदन जूलरी के सेट से खुद को सबसे अलग और सुन्दर दिखा सकती हैं।
अनुष्का शर्मा: अनुष्का शर्मा का पिंक लहंगा बीड्स वर्क के साथ बेहद खूबसूरत था। जो उनकी ब्राइडल लुक को और भी खास बना रहा था। उनका मेकअप सॉफ्ट और ग्लोइंग था। जिसमें न्यूड पिंक टोन का इस्तेमाल किया गया था। इस लुक से आप भी अपनी शादी के दिन को शानदार और एलीगेंट बना सकती हैं।
कियारा आडवाणी: कियारा आडवाणी के लहंगे की तरह आप भी पिंक रंग का लहंगा पहन सकती हैं। इस लहंगा में सिल्वर एम्ब्रॉयडरी और जड़ी कढ़ाई किया गया हैं। आप इस तरह के लहंगा के साथ न्यूड मेकअप जिसमें हल्का फाउंडेशन, बेज लिप्स्टिक और सॉफ्ट ब्लश कर सकती हैं। इस लहंगा को डायमंड चोकर नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ कैरी करके सबसे अलग और सुन्दर दिख सकती हैं।