अलर्ट…चूक मत जाना, इस विभाग में भरे जा रहे आवेदन, 22 नवम्बर अंतिम तिथि

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से कई पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इनमें से अधिकांश के फार्म नवम्बर माह में भरे जाएंगे। राज्य सरकार ने पिछले दिनों दीपावली से पहले 22 अक्टूबर को बेरोजगारों के लिए एक और तोहफा दिया है। इसमें राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। आयोग ने 22 अक्टूबर को चिकित्सा शिक्षा विभाग में भी भर्ती निकाली थी। आयोग के अनुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग में 9 विभिन्न पदनाम के कुल 15 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्टूबर से आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अक्टूबर से 22 नवम्बर 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Good News : सरकारी नौकरी के लिए हो जाओ तैयार, 2200 पदों के लिए पांच नवम्बर से फार्म भरना शुरू

जल्द जारी होगी परीक्षा तिथि
आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया व अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी इन पदों के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन करें। परीक्षा स्थान व तिथि के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Public holidays: राजस्थान में यहां 5 व 14 नवम्बर को रहेगा अवकाश, स्कूल-कॉलेज व सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

Leave a Comment