नागौर जिले के डेगाना गांव में दो समुदायों के दो पक्षों के बीच कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें घायलों को अजमेर रैफर किया गया। यहां एक समुदाय के 6 और दूसरे समुदाय के 5 लोग गंभीर घायल हो गए। इसमें से एक युवक की हालत सिर में चोट लगने के कारण गंभीर बताई। सूचना पर एसडीएम ओमप्रकाश माचरा, डीएसपी जयप्रकाश, सीआई हरीश सांखला पहुंचे और जाब्ता तैनात किया गया।
घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में व डेगाना गांव में सनसनी फैल गई। इसके बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया। अस्पताल में पहुंचे घायलों में जहां एक समुदाय के लोगों में सोनी समाज के एक युवक की इस लाठी भाटा जंग में सिर में गंभीर चोट लगने से गंभीर घायल अवस्था में एंबुलेंस से रैफर किया गया। सुशील सोनी पुत्र प्रहलाद सोनी उम्र 24 वर्ष को रैफर किया गया। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही। घायल त्रिलोकचंद सोनी 54 वर्ष, विजयलक्ष्मी सोनी, प्रहलाद सोनी 45 वर्ष, श्वेता सोनी 24 वर्ष का अस्पताल में घायलावस्था में उपचार चल रहा। वहीं दूसरी ओर हजारी खां पुत्र अब्दुल खान उम्र 50 वर्ष, रुखसाना पत्नी हजारी उम्र 47 वर्ष, सुरमत बानो पत्नी सदीक उम्र 35 वर्ष, दाखु पत्नी अब्दुल खान उम्र 75 वर्ष, सोयल पुत्र हजारी उम्र 25 वर्ष, अरबाज खान उम्र 17 वर्ष को घायल होने पर एंबुलेंस से अजमेर रैफर किए गए।