भीलवाड़ा। शहर के मंगला चौक में चाकूबाजी की घटना के बाद हुए पथराव व वाहनों में तोड़फोड़ की घटना से गुरुवार रात उपजे हालात शुक्रवार को नियंत्रण में रहे। इस दौरान शांति रही। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर चाकूबाजी की घटना में लिप्त चार जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बाद में चारों आरोपी की शाम को शहर में परेड भी कराई। पथराव व आगजनी के आरोप में पुलिस ने दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया।
शहर के माणिक्यनगर रोड पर आपसी विवाद को लेकर पार्षद पति देवेन्द्र सिंह हाड़ा व उसके दो भतीजों पर गुरुवार रात कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया था। घटना से गुस्साए लोग मंगला चौक में एकत्रित हो गए। यहां दोनों पक्षों की तरफ से हुए पथराव एवं वाहनों में तोड़फोड़ व आग लगाने की घटना से माहौल गरमा गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने रातभर भाग दौड़ की और दोनों पक्षों के प्रबद्धजनों की मदद से हालात पर काबू पा लिया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि शहर में िस्थति सामान्य है और शुक्रवार को शांति रही। एहितातन पुलिस बल तैनात है।