Sikar NEET student suicide : सीकर। नीट परीक्षा रद्द होने के बाद शहर में एक कोचिंग छात्र द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार छात्र परीक्षा रद्द होने के बाद से काफी तनाव में था। परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से नीट की तैयारी कर रहा था और परीक्षा रद्द होने की खबर से मानसिक दबाव में आ गया था।
घटना के बाद परिजन छात्र को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। छात्र के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।