Gulab Kothari Articles : स्पंदन : जब बीज स्वयं की चिंता में लग जाएगा, क्या वह कभी जमीन में दब जाने को तैयार होगा? क्या वह कभी पेड़ बन पाएगा? इतनी-सी बात तो सब समझते हैं कि जब तक पेड़ पर आम नहीं लग जाते, गुठली के प्राण पेड़ में बहते रहते हैं। उसी से आम की नस्ल बनती है।