Gold-Silver Price Today: सोने के गिरे दाम, चांदी की रेट स्थिर, जानें कोटा सर्राफा बाजार के लेटेस्ट भाव

Today Gold-Silver Rate: कोटा सर्राफा बाजार में आज सोने के दामों में गिरावट आई है, वहीं चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं। आज यानी 1 मई 2026 के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार सोने के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिली है, जबकि चांदी का भाव बिना किसी बदलाव के हैं। कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार बाजार में शुद्ध सोने और जेवराती सोने के भाव में थोड़ा अंतर देखने को मिला है।

500 रुपए गिरे चांदी के भाव

गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को शुद्ध सोने और जेवराती सोने के दामों में 500 रुपए की गिरावट देखी गई। वहीं चांदी का भाव जस का तस बना हुआ है।

गुरुवार को कोटा सर्राफा बाजार में शुद्ध सोने का भाव 153300 रुपए प्रति दस ग्राम था, जो शुक्रवार को घटकर 152800 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। इसी प्रकार जेवराती सोने का भाव भी 152500 रुपए से घटकर 152000 रुपए हो गया।

गुरुवार का गोल्ड कैरेट भाव

गोल्ड (24 k) (99.5): 152200 रुपए
गोल्ड (22 k) :140926 रुपए
गोल्ड (20 k) : 132348 रुपए
गोल्ड (18 k) : 121760 रुपए
गोल्ड (14 k) : 107183 रुपए
(भाव: कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार)

चांदी का भाव स्थिर

चांदी का भाव गुरुवार और शुक्रवार दोनों ही दिन 242500 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा। चांदी में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया।

सामग्रीगुरुवार के भाव (30/04/26)शुक्रवार के भाव (01/05/26)अंतरचांदी242500 रुपए242500 रुपए0 रुपएगोल्ड (24k) (99.5)152500 रुपए152000 रुपए-500 रुपएशुद्ध सोना153300 रुपए152800 रुपए-500 रुपए