करौली जिले में खूनी विवाद: पानी भरने गई महिला पर लोहे की रॉड से हमला, मौके पर ही मौत

करौली। राजस्थान के करौली जिले के हिण्डौन सिटी के सदर थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुर सायटा गांव में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक महिला की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, महिला पशुओं के लिए पानी भरने गई थी। इसी दौरान पाइपलाइन को लेकर परिवार के ही एक युवक से कहासुनी हो गई।

पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

विवाद बढ़ने पर युवक ने गुस्से में आकर लोहे की रॉड से महिला के सिर पर वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला रचना जाट (40) पत्नी भूपेंद्र जाट निवासी कल्याणपुर सायटा की मौके पर ही मौत हो गई।

यह घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। मामले में मृतका के पुत्र ने बुधवार को सदर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

चिकित्सकों ने मृतका के सिर में गहरी चोट होना बताया है। चिकित्सालय सूत्रों के अनुसार सुबह करीब 9.30 से 10 बजे कल्याणपुर सायटा के लोग एक महिला को अचेत में चिकित्सालय लेकर आए।

रंजीज सिंह दो बेटी मंटेश व रचना एक ही घर में

परीक्षण के दौरान महिला के सिर पर किसी वस्तु के चोट के निशान मिले थे। जांच में मृत घोषित होने पर शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया।

सूचना पर सदर थाना के सहायक उपनिरीक्षक रजन सिंह व गिरधारी चिकित्सालय आ गए। इस दौरान मृतका के पीहर पक्ष गांव जटवाड़ा से भी पिता रंजीत सहित अन्य लोग चिकित्सालय में एकत्र हो गए।

पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्यवाही करने की कहने पर दोनों पक्षों की ओर से पहल नहीं हुई। मंगलवार को दोपहर में डीएसपी मुनेश कुमार ने भी चिकित्सालय पहुंच दोनों पक्षों की समझाइश की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

परिजनों ने बताया कि सुबह घटना के समय मृतका के पति भूपेंद्र और 18 वर्षीय पुत्र राजा बेंगलुरु में मजदूरी कर रहे थे। वहीं, उसकी दोनों बेटियां स्कूल गई हुई थीं। इधर मृतका के पिता ने बताया कि सुबह उन्हें रचना के झगड़े में घायल होने की सूचना मिली थी। गौरतलब है कि रंजीज सिंह दो बेटी मंटेश व रचना एक ही घर में हैं।