Rajasthan Politics : रिफाइनरी अग्निकांड के बाद फूटा सीएम भजनलाल का गुस्सा, सार्वजनिक सभा में दिया पहला बड़ा बयान

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को एक अलग ही तेवर में नजर आए। चूरू में लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ की मूर्ति अनावरण और वॉर मेमोरियल के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग की घटना का ज़िक्र किया और कांग्रेस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने दो-टूक कहा कि जब रिफाइनरी उद्घाटन के कगार पर थी, तब इस हादसे पर कांग्रेस की राजनीति उनकी ‘हताशा’ को दर्शाती है।

‘कांग्रेस ने लटकाया, मोदी ने सुधारा’: मुख्यमंत्री का पलटवार

पचपदरा रिफाइनरी में हुई हालिया घटना के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भड़कते हुए सीएम भजनलाल ने कहा, “हमारी रिफाइनरी का उद्घाटन होने वाला था, लेकिन आग की वजह से कार्यक्रम टल गया। कांग्रेस इस पर भी राजनीति कर रही है, जो बेहद शर्मनाक है।”

सीएम ने याद दिलाया कि कैसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने सालों तक इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल रखा था। उन्होंने कहा कि 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस परियोजना की सुध लेकर इसे नई जान दी।

LIVE : मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp का शौर्य के साथ संकल्प दिवस कार्यक्रम में सम्बोधन।https://t.co/wZf9ylq04v

— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) April 22, 2026

Ex CM अशोक गहलोत पर सीधा निशाना

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के दौरान रिफाइनरी के नाम पर किस तरह के घोटाले हुए और किस तरह जमीनों के सौदे किए गए, इसकी सच्चाई जनता अच्छी तरह जानती है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस की आदत रही है कि जब भी देशहित या बड़े प्रोजेक्ट्स की बात आती है, वे विरोध का झंडा उठा लेते हैं।

कांग्रेस ने राजस्थान के विकास को भ्रष्टाचार और घोटालों की भेंट चढ़ा दिया।

रिफाइनरी परियोजना में देरी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। pic.twitter.com/1mVtMmJBqq

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) April 22, 2026

जल्द फिर तैयार होगी देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी

हादसे से विचलित हुए बिना मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी टीम मुस्तैदी से जुटी है और कुछ ही दिनों में रिफाइनरी फिर से तैयार हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि यह न केवल राजस्थान की, बल्कि देश की सबसे बड़ी और आधुनिक रिफाइनरी होगी, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल देगी।

‘बर्बादी के लिए जिम्मेदार है पंजा

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के चुनाव चिह्न ‘पंजे’ पर प्रहार करते हुए कहा कि देश की बर्बादी और परियोजनाओं की सुस्ती के लिए यही विचारधारा जिम्मेदार है।

कांग्रेस की फितरत हमेशा देशहित के मुद्दों का विरोध करने की रही है। चाहे वह नारी शक्ति वंदन अधिनियम हो या धारा 370 का खात्मा, इनका काम सिर्फ अड़ंगा डालना और जनता को गुमराह करना रहा है।#महिला_विरोधी_कांग्रेस #AntiWomenAlliance #MahilaVirodhiCongress pic.twitter.com/i9VtFZ6oVp

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) April 22, 2026