सीकर. जयपुर रेंज IG राहुल प्रकाश ने सीकर पुलिस लाइन में जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। बैठक में जिला पुलिस की वर्किंग, क्रीमिनल मामलों, आर्म्स एक्ट की कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था और ब्लैक स्पॉट पर चर्चा की गई। क्राइम मीटिंग में SP प्रवीण नायक नूनावत, ASP तेजपाल सिंह सहित जिलेभर के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। आईजी राहुल प्रकाश ने कहा- मादक पदार्थों के स्मगलर्स और सप्लायर्स की प्रॉपर्टी सील की जाएगी। विदेशों में बैठकर धमकी देने वाले और क्राइम करने वाले क्रिमिनल्स के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करके उन्हें यहां लाया जाएगा। उन्होंने कहा- 2-3 महीने में सीकर को नशामुक्त कर दिया जाएगा।
आईजी राहुल प्रकाश बोले- नशा तस्करों की प्रॉपर्टी जब्त होगी, विदेशों में बैठे अपराधियों को भारत लाएंगे
जयपुर रेंज IG राहुल प्रकाश ने सीकर पुलिस लाइन में जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली
बैठक में जिला पुलिस की वर्किंग, क्रीमिनल मामलों, आर्म्स एक्ट की कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था और ब्लैक स्पॉट पर चर्चा की गई।
आईजी राहुल प्रकाश ने कहा- मादक पदार्थों के स्मगलर्स और सप्लायर्स की प्रॉपर्टी सील की जाएगी।
उन्होंने कहा- 2-3 महीने में सीकर को नशामुक्त कर दिया जाएगा।