Rajasthan Weather Alert: जयपुर. मौसम विभाग ने सात मई को रात दस बजे यलो अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत अगले तीन घंटे में राजस्थान के कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के सीकर, डीडवाना—कुचामन, सीकर, जयपुर और बारां जिलों में अगले तीन घंटे का अलर्ट है। इस दौरान मेघगर्जन, के साथ चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार के साथ तेज हवा चलने की सभी संभावना जताई गई है।
राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी: 9 मई से पश्चिमी जिलों में हीटवेव का अलर्ट, धूलभरी हवाएं भी चलेंगी
India Meteorological Department के मौसम केंद्र जयपुर ने प्रदेश के लिए नया मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि आगामी दिनों में राजस्थान में आंधी और बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी तथा तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 9 मई से हीटवेव का नया दौर शुरू हो सकता है।
गुरुवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला Jaisalmer रहा
गुरुवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला Jaisalmer रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं Barmer में 44.2 डिग्री, Bikaner में 43 डिग्री और Jodhpur में 41.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। राजधानी Jaipur में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 से 4 दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। विशेष रूप से जोधपुर संभाग के सीमावर्ती इलाकों में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान में तेज धूलभरी हवाएं भी चलेंगी। विभाग ने बताया कि 7 मई से अगले 3-4 दिनों तक जोधपुर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
11 मई को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश
हालांकि पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अभी हल्की राहत बनी रह सकती है। भरतपुर और कोटा संभाग में अगले एक-दो दिन कहीं-कहीं हल्की बारिश और मेघगर्जन होने की संभावना जताई गई है। 11 मई को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से फिलहाल मौसम में बदलाव बना हुआ है, लेकिन जल्द ही गर्मी का असर फिर तेज होने लगेगा। लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।