Rajasthan Politics : सम्राट चौधरी के बिहार CM बनने पर राजस्थान BJP में ख़ुशी, जानें क्या बोले सीएम भजनलाल और वसुंधरा राजे?

बिहार की राजनीति में दशकों बाद एक ऐसा मोड़ आया है जिसने पूरे भाजपा में खुशी की लहर दौड़ दी है। बुधवार को सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। उनके साथ विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस राजनैतिक घटनाक्रम पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विशेष संदेश जारी कर बिहार की नई सरकार को शुभकामनाएं दी हैं।

राज्य के #मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक और शुद्ध अंतःकरण से निर्वहन करूँगा… pic.twitter.com/xmf49Qvwe6

— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) April 15, 2026

मोदी जी के मार्गदर्शन में बनेगा कीर्तिमान : सीएम भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि परम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में बिहार सुशासन और जन-कल्याण की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा।”

भजनलाल शर्मा का यह बयान दर्शाता है कि राजस्थान और बिहार की भाजपा सरकारें केंद्र के साथ मिलकर एक मजबूत राजनैतिक ‘नेक्सस’ तैयार कर रही हैं।

बिहार के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

साथ ही, श्री विजय कुमार चौधरी जी एवं श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जी को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक अभिनंदन!

मुझे पूर्ण विश्वास है कि परम…

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) April 15, 2026

स्थिरता और विकास की नई दिशा : वसुंधरा राजे

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी सम्राट चौधरी और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को नई जिम्मेदारियों के लिए मंगलकामनाएं दीं। राजे ने अपने संदेश में कहा कि यह नई सरकार बिहार को विकास और स्थिरता की ओर ले जाएगी।

बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर श्री सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई।

साथ ही उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री विजय कुमार चौधरी जी और श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जी को भी शुभकामनाएं।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में नई सरकार बिहार को…

— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) April 15, 2026

राजे का ट्वीट राजस्थान में उनके समर्थकों के बीच भी काफी चर्चा में रहा, जो इसे बिहार और राजस्थान के भाजपा कैडर के बीच बढ़ती एकजुटता के रूप में देख रहे हैं।

मदन राठौड़: “जनकल्याण के नए आयाम”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी सम्राट चौधरी को विधानमंडल दल का नेता चुने जाने और सीएम बनने पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार अब सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगा।

श्री सम्राट चौधरी जी को भाजपा बिहार विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

पूर्णतः आश्वस्त हूँ कि आपके कुशल नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।
.@samrat4bjp @BJP4Bihar pic.twitter.com/jR0CYLDITs

— Madan Rathore (@madanrrathore) April 14, 2026

बिहार में भाजपा का पहला मुख्यमंत्री: क्यों अहम है यह बदलाव?

15 अप्रैल 2026 की यह तारीख बिहार के इतिहास में इसलिए भी दर्ज होगी क्योंकि सम्राट चौधरी भारतीय जनता पार्टी के पहले नेता हैं जो बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद एनडीए की कमान संभालने वाले सम्राट चौधरी को राजस्थान भाजपा अपना एक सशक्त वैचारिक साथी मानती है।

राजस्थान और बिहार का ‘पॉलिटिकल कनेक्शन’

राजस्थान और बिहार दोनों राज्यों में भाजपा का वर्तमान नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी के ‘न्यू इंडिया’ विजन पर केंद्रित है। सम्राट चौधरी की ताजपोशी से राजस्थान भाजपा के उन कार्यकर्ताओं में भी ऊर्जा का संचार हुआ है जो अन्य राज्यों में पार्टी के विस्तार को एक सकारात्मक संकेत मानते हैं। आने वाले समय में दोनों राज्यों के बीच विकास परियोजनाओं और राजनैतिक सहयोग में और वृद्धि देखने को मिल सकती है।