Rajasthan : राजस्थान में BAP नेता के भाई का मर्डर, प्रेम-प्रसंग की आशंका, ग्रामीण आक्रोशित

Banswara Murder : राजस्थान में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के नेता के भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार देर रात घायल मिले। तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान तोड़ा दम दिया। बताया जा रहा है कि बांसवाड़ा में घाटोल ब्लॉक के खमेरा क्षेत्र में भारत आदिवासी पार्टी के नेता अशोक निनामा के भाई अनिल निनामा की कथिततौर पर मारपीट के बाद मौत हो गई। इस हत्या बाद से घाटोल और आसपास के इलाकों में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है।

मृतक अनिल को बेरहमी से पीटा

जानकारी के अनुसार, बोरपी केरेंग निवासी अनिल निनामा (पुत्र केशव निनामा) एक सामाजिक कार्यक्रम नोतरा में शामिल होने गए थे। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कार्यक्रम में किसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद घात लगाकर बैठे अज्ञात हमलावरों ने काली मगरी गांव के पास अनिल को बेरहमी से पीटा। जिसके बाद वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। घायल अवस्था में वे मदद के लिए पुकराते रहे।

आज होगा पोस्टमार्टम

बताया जा रहा है कि मृतक अनिल निनामा के भाई और बीएपी नेता अशोक निनामा ने बताया कि रात करीब 2 बजे उन्हें सागबारी के सरपंच ने फोन पर इस घटना की सूचना दी। इस सूचना के बाद हम तत्काल मौके पर पहुंचे। अनिल को तुरंत स्थानीय अस्पताल भर्ती कराया गया।

जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए बांसवाड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बहुत कोशिश की पर अनिल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। आज उसका पोस्टमार्टम होगा।

अभी कुछ नहीं कहा सकते – बांसवाड़ा एसपी

एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। करीब 3-4 लोग हत्या में शामिल हो सकते हैं। टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए भेजी हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ​पुलिस कॉल डिटेल्स की भी जांच कर रही है।