Jaipur Fire Incident: हवा में फैली 18 टन गैस…चंद सैकंड में सबकुछ खाक, देखें रोंगटे खड़ा करने वाला CCTV

जयपुर। तारीख 20 दिसंबर 2024… समय सुबह 5 बजकर 45 मिनट और 10 सैंकड.. रौंगटे खड़े करने वाला ये सीसीटीवी फुटेज राजस्थान की राजधानी जयपुर से है। जहां शुक्रवार को सूर्योदय होने से पहले ही कई जिंदगियों में अंधेरा छा गया। बस में सफर कर रहे लोग नींद में ही मौत के आगोश में चले गए। भांकरोटा में अलसुबह हुए हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग झुलस गए है। घटना के बाद जहां हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे ये हादसा हुआ। किस तरह से टैंकर से गैस लीक हुई और उसके बाद कैसे आग के दावानल ने कई जिंदगियों को लील लिया।

Leave a Comment