श्रीगंगानगर में पुलिस का फीडबैक लेने के लिए सड़कों पर उतरे आईजी

श्रीगंगानगर। एक ओर राज्य सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष में जश्न के आयोजन हो रहे है तो वहीं इलाके में एक सप्ताह में अलग अलग हुई तीन हत्याओं की घटनाओं से बिगड़े माहौल में पुलिस की ओर से आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर का संदेश जनता में देने की मंशा पर बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने शुक्रवार को एकाएक दौरा किया। पहले उन्होंने पुलिस लाइन में अपने अधीनस्थल अधिकारियों से तीनों प्रकरणों में पुलिस की ओर से चल रही प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। इसके बाद वे जनता के बीच सीधा संवाद करने के लिए खुद फील्ड में उतर आए। उन्होंने एच ब्लॉक एरिया, पी ब्लॉक, नेहरू पार्क, आदर्शनगर पार्क और दुर्गा मंदिर एरिया में जाकर जनता से सीधा सवाल किया कि इलाके की पुलिस काम कर रही है या नहीं। कई दुकानों पर बैठकर दुकानदारों से सीधी बात की। इन दुकानदारों, पार्क में घूम रहे लोगेां और राहगीरों ने अपने अपने जवाब दिए। कई दुकानदारों ने इलाके में बढ़ रही गुंडागर्दी रोकने के लिए पुलिस की ओर से सख्त कदम नहीं उठाए जाने की बात कही।

Leave a Comment