श्रीगंगानगर। इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर चूनावढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर की निर्ममता से हत्या करने का मामला सामने आया है। बुधवार देर रात ट्रक यूनियन पुलिया के पास हुए इस हमले में हमलावरों ने इस हिस्ट्रीशीटर को इतना पीटा की उसने चंद घंटों में दम तो़ड़ दिया। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव खुद पुरानी आबादी थाने में जाकर इस घटना से जुड़ेपहलूओं के बारे में अपने अधीनस्थ अधिकारियों से फीडबैक लिया। वहीं पुलिस ने कई संदिग्धों की धरपकड़ की है। एसपी यादव ने बताया कि चूनावढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर कुलजीत उर्फ राणा गांव ढींगावाली का रहने वाला था। इस पर हमलावरों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। इस घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया और वहां से बीकानेर रैफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, पुरानी आबादी पुलिस ने आठ नामजद सहित बीस बाइस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने कई संदिग्धों की हिरासत में लेकर पूछताछ का दौर भी शुरू कर दिया है।
वारदात के बाद राणा पर किया मूत्र
इन हमलावरों का इतना दुहस्सास हुआ कि हमलावारो ने राणा पर हमले के दौरान इसका वीडियो भी बनाया और इसे वायरल भी किया। इसके साथ साथ हमलावरों ने गंभीर घायल राणा पर मूत्र भी किया और बोले कि हमसे पंगा लेने का अंजाम अब भुगतो। अलग अलग वायरल हुए इन वीडियो में हमलावरों ने यहां तक बोल दिया कि हमारे लोगों पर हमला करने का अंजाम ऐसे ही किया जाएगा। इस दौरान गाली भी निकाली गई