Weather Update : राजस्थान में अचानक मौसम बदल गया है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी जारी है। बर्फबारी की वजह से अगले चार-पांच दिन मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि राजस्थान में 13 दिसंबर तक हल्की शीतलहर चलेगी। आगामी 4-5 दिनों तक राज्य में कहीं कहीं पर शीत लहर व शीत दिन की सम्भावना है। मौसम केन्द्र जयपुर ने आज मंगलवार को 13 स्थानों पर शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र ने अलवर, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ उदयपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, श्रीगंगानगर में 13 दिसंबर तक शीत लहर का यलो अलर्ट जारी किया है।
पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय तो बढ़ी ठंड
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया 7-8 दिसंबर को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल क्षेत्र में एक्टिव हुआ था। इस वजह से इन राज्यों में कई जगह बारिश के साथ बर्फबारी हुई। ये सिस्टम अब थोड़ा आगे बढ़ गया। उत्तर से बफीर्ली हवा चलनी शुरू हो गई। बफीर्ली हवा के प्रभाव से राजस्थान, दिल्ली उत्तर प्रदेश समेत मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में रात के साथ ही दिन में सर्दी तेज हो गई।
यह भी पढ़ें : Rising Rajasthan Summit : पीएम मोदी ने समिट का किया उद्घाटन, जानें भाषण की 11 बड़ी बातें
सीकर, चूरू और संगरिया में रहा सबसे कम तापमान
राजस्थान में मौसम मुख्यत शुष्क है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान पाली में 28 डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया। निम्नतम न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस सीकर, चूरू और संगरिया में दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल की 2 नई बड़ी घोषणाएं, दिग्गज मंत्रियों ने दी प्रतिक्रियाएं