Jaipur: 12 से 18 वर्ष के किशोर बनेंगे पार्षद, विकास का बनाएंगे प्लान; बच्चों की नेतृत्व क्षमता बढ़ाने की पहल

राजधानी में पहली बार बाल पार्षदों के चयन की प्रक्रिया शुरू हुई है। हैरिटेज नगर निगम और डिजिटल बाल मेला की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 12 से 18 वर्ष के किशोर पार्षद बनेंगे और वार्ड के विकास की योजना तैयार करेंगे।

कार्यक्रम महापौर कुसुम यादव ने बताया कि, शहर के विभिन्न स्कूलों में आयोजित प्रतियोगिताओं के माध्यम से हर वार्ड से एक बाल पार्षद चुना जाएगा। चयनित किशोर जनवरी में साधारण सभा में अपने वार्ड की समस्याओं और समाधान पर चर्चा करेंगे। बाल पार्षदों में से एक को बाल महापौर चुना जाएगा, जो निगम की विशेष सभा की अध्यक्षता करेगा।

इस अभियान में निबंध, पेंटिंग, भाषण जैसी प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने के साथ जागरूक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता बढ़ाना है। पंजीकरण नि:शुल्क है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Jaipur News: 12 दिसंबर को बंद रहेगा जयपुर का बाजार! इस वजह से व्यापारियों ने दी चेतावनी

Leave a Comment