मुख्यमंत्रीजी ! दलित युवक का शव चिकित्सालय में पड़े 3 दिन हो गए… कोई नहीं देख रहा, सुने जुबानी…

नागौर जिले के जायल क्षेत्र के डेहरोली के दलित युवक रामकिशोर मेघवाल का शव तीसरे दिन शनिवार को भी परिजनों ने नहीं लिया। शव चिकित्सालय में रखा रहा और परिजन धरने पर बैठे रहे। इनकी न पुलिस सुन रही और न ही किसी जिम्मेदार प्रशासनिक अ​धिकारी ने पहुंचकर खबर ली।

धरने पर बैठे परिजनों ने बताया कि 26 नवम्बर को देर रात डेहरोली से चार अज्ञात लोग स्वयं को पुलिस वाला बताकर रामकिशोर व खाजूराम को उठाकर ले गए। जयनारायण के घर 27 नवम्बर को आई पुलिस ने बताया कि रामकिशोर की मौत हो चुकी। परिजन आरोप लगा रहे कि रामकिशोर की मौत पुलिस हिरासत में हुई। जिसे वह छिपा रही।परिजनों ने अपहरण करने वालों की पहचान कर उन्हें हत्या के आरोप में गिरफ्तार करने, पीडि़त परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद, परिवार के एक सदस्य को संविदा नौकरी, मृतक व परिजनों के सरकारी ऋण माफ करने, मृतक की विकलांग मां का बेटे की मौत की सूचना मिलने पर मानसिक संतुलन बिगडऩे पर उसका समुचित उपचार कराने की मांग रखी। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने के बाद ही वे शव संभालेंगे।

Leave a Comment