RCA Decision : राजस्थान के क्रिकेट खिलाड़ियों को मिला बड़ा गिफ्ट, TA-DA में 100 फीसदी वृद्धि का फैसला मंजूर

RCA Decision : राजस्थान के क्रिकेट खिलाड़ियों को बड़ा गिफ्ट मिला। आरसीए एडहॉक संयोजक डॉ. मोहित जसवंत यादव, सदस्य धनंजय सिंह खींवसर, आशीष तिवाड़ी, अर्जुन मेघवाल और अरिष्ट सिंघवी ने सर्वसम्मति से आरसीए की और से आयोजित की जाने वाली सभी आयु वर्ग की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं व गतिविधियों में भाग लेने वाले राज्य के सभी पुरुष/महिला खिलाड़ियों के टीए व डीए में 100 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ेगा और ज्यादा जोश के साथ खेलेंगे।

कमेटी के सदस्य अरिष्ट सिंघवी के अनुसार राज्य स्तरीय सीनियर महिला क्रिकेट में लीग स्तर के मैच टी-20 फॉर्मेट के होंगे व प्रतियोगिता के नॉक आउट मैच एक दिवसीय फॉर्मेट में आयोजित होंगे। पिछले सत्र में राज्य स्तरीय सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता टी20 फॉर्मेट में खेली गयी थी। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) एडहॉक द्वारा प्रतियोगिता के नॉक आउट दौर के सभी मैच एक दिवसीय फॉर्मेट में आयोजित करने से खिलाड़ियों को अपना प्रदर्शन दिखाने के लिए उचित प्लेटफार्म मिलेगा।

अब लीग स्तर से ही मल्टी डेज फॉर्मेंट में खेली जाएगी अंडर 16 प्रतियोगिता

राज्य स्तरीय अंडर 16 प्रतियोगिता अब लीग स्तर से ही मल्टी डेज फॉर्मेंट में खेली जाएगी। राज्य स्तरीय अंडर 14 प्रतियोगिता अब (हाईब्रिड फॉर्मेट) में खेली जाएगी। जिसमे लोग एक दिवसीय व नॉक आउट मल्टी डेज फॉर्मेट में होंगे।

सभी जिलों पर आयोजित की जाएंगी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताएं

आरसीए एडहॉक कमेटी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन में जिला क्रिकेट संघों की सहभागिता को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताएं सभी जिलों पर आयोजित की जाएंगी।

अंडर 12 फ्यूचर स्टार्स कप राजस्थान ब्लूज जीती

वहीं नेशनल क्रिकेट ग्राउंड जयपुर पर चल रहे अंडर 12 फ्यूचर स्टार्स कप में राजस्थान ब्लूज ने जिमखाना रेड क्लब को आठ विकेट से हराया। जिसमें जिमखाना रेड क्लब ने पहले खेलते हुए 115 रन बनाए। सिद्धार्थ सिंह ने 35 रन व कृष्णा शर्मा ने 27 रन व श्याम सैनी ने 26 रन का योगदान दिया।

राजस्थान ब्लूज क्रिकेट एकेडमी के लिए ऋषभ ने तीन विकेट और साक्षी कश्यप व पीएस ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान ब्लूज 2 विकेट पर 116 रन बना मुकाबला जीत लिया। पीएस ने 41 रन व विराज चौधरी ने नाबाद 37 रन की पारी खेली। जिमखाना रेड क्लब की ओर से प्रतीक सैनी व कृष्णा शर्मा को एक-एक विकेट मिला। राजस्थान ब्लूज के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।