बयान पर बवाल… तेजा भक्तों ने कहा मंदिर में आकर माफी मांगें भाजपा नेता

नागौर खरनाल के वीर तेजाजी मेले पर भाजपा नेता दुर्ग सिंह के विवादित बयान को लेकर शुरू हुआ बवाल अभी थमा नहीं। बयान के विरोध में नागौर पशु प्रदर्शनी स्थल पर धरना देने के बाद लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। विरोध-प्रदर्शन कर कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। बयान को लेकर लोग आक्रोशित हैं।

इधर, आक्रोशित लोगों का कहना है कि वे तेजाजी मंदिर के समक्ष जाकर माफी मांगें। अखिल भारतीय वीर तेजा जाट जन्मस्थली संस्थान खरनाल और राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना की ओर से इस विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। दोपहर बाद यहां पशु प्रदर्शनी स्थल पर लोग एकत्र हुए। संस्थान के अध्यक्ष सुखराम खुडख़ुडिय़ा व महासचिव भंवरलाल निम्बड़, भंवराराम धोलिया, कंवराराम धोलिया एवं राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना के प्रदेश अध्यक्ष नारायणराम की अगुवाई में धरना स्थल पर लोगों ने आक्रोश जताया। वक्ताओं का कहना था कि पांचला सिद्धा में हुई बैठक में दुर्ग सिंह ने तेजाजी मेला व धार्मिक स्थल पर मनगढ़ंत बातें कही, जिससे लोगों को गहरी ठेस पहुंची है।

Leave a Comment