Diwali Lucky Plant 2024: लकी माने जाते हैं ये पौधे, दिवाली से पहले घर लाएं जरूर

Diwali 2024 :हिंदू धर्म में दिवाली के पर्व का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन कुछ खास पौधे घर में लगाने से घर में सुख समृद्धि आती है। आइए जानते हैं कौन से हैं वे लकी पौधे

तुलसी का पौधा: हिंदू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को अति प्रिय है। कार्तिक में विशेष रूप से सुबह और शाम तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। ऐसे में दिवाली पर तुलसी का पौधा घर लाना चाहिए, इससे घर में शुभता आएगी।

कुबेराक्षी: कुबेर धन के देवता माने जाते हैं। इनका प्रिय पौधा कुबेराक्षी है, जिसे क्रसुला और जेट प्लांट भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस पौधे को अगर हम घर में लगाएं तो कुबेर देवता प्रसन्न होते हैं।

मनी प्लांट: मान्यता है कि घर में मनी प्लांट का पौधा है और वो जितने अच्छी तरह से बढ़ता है, घर में उतनी खुशहाली आती है। धन समृद्धि भी आती है। इसलिए आपके घर में मनी प्लांट नहीं है तो दिवाली पर इसे जरूर लाना चाहिए। बाद में इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं।

स्नेक प्लांट: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के गेट पर स्नेक प्लांट लगाने से एनर्जी दूर रहती है, ऐसे में दिवाली पर स्नेक प्लांट घर पर लगाना अच्छा है।

सफेद पलाश: मान्यता के अनुसार सफेद पलाश का पौधा लगाने से धन लाभ के योग बनते हैं। सफेद पलाश का फूल भगवती लक्ष्मी को भी चढ़ाया जाता है। इसलिए घर पर इसे लगाना शुभ माना जाता है और दिवाली से अच्छा मौका क्या हो सकता है।

Leave a Comment