video–मतवाळा रे राजकुंवार भीरा रे पेली भोज ने गावजो पछे लिजो हरि को नाम रे…

– भोज बगड़ावता पर जमकर नाचे विधायक डांगा

-डीजे पर टांकला में हुआ नाच, उप चुनाव में भी बगड़ावता नाच पर रहे थे चर्चा में

खींवसर (नागौर). उप चुनाव में भोज बगड़ावता के नाच पर चर्चित रहे रेवन्तराम डांगा विधायक बनने के बाद गांवों में पहुंचे तो टांकला सहित कई जगह ग्रामीणों के आग्रह पर जमकर नाचे। हाथ में बाजरे का पूळा लेकर नाचे तो लोग घरों पर नाच देखने चढ़ गए।

विधायक डांगा टांकला के रामस्नेही संत किशनदास महाराज मन्दिर के सामने ग्रामीणों के आग्रह पर डीजे की धुन पर मतवाळा रे राजकुंवार भीरा रे पेली भोज ने गावजो पछे लिजो हरि को नाम रे… पर जमकर नाचे। उनके साथ अनेक जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीण भी घेरा बनाकर नाचे। विधायक डांगा उप चुनाव में भोज बगड़ावता के नाच पर काफी चर्चित रहे थे। उनके इस नाच को लेकर कई मंत्रियों ने भी बड़ी सभाओं में जिक्र किया था। वहीं रालोपा नेताओं ने भी नाच पर टिप्पणियां की थी।

मन्दिरों में दर्शन कर की सुख समृद्धि की कामना

विधायक निर्वाचित होने के बाद पहली बार देव दर्शन यात्रा निकाल रहे विधायक रेवन्तराम डांगा ने बुधवार को मुन्दियाड़, टांकला, खींवसर, हैंसाबा, बैराथल व भेड़ गांवों का दौरा कर देव स्थलों के दर्शन किए तथा ग्रामीणों को सम्बोधित कर विकास का भरोसा दिलाया। विधायक डांगा ने मुन्दियाड़ में भगवान गणेश, टांकला में रामस्नेही संत किशनदास महाराज मन्दिर, खींवसर के चमत्कारी बालाजी मन्दिर, हैंसाबा के भोमियाजी के मन्दिर, बैराथल के आदु बाबा मन्दिर व पाबुजी महाराज मन्दिर तथा भेड़ के गुरु जम्भेश्वर भगवान मन्दिर के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। जगह-जगह आयोजित सभाओं को सम्बोधित किया। इस दौरान विधायक डांगा का भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाज सेवी शंकरलाल चाण्डक, माहेश्वरी समाज के नेता कमल किशोर चाण्डक, दीपक उपाध्याय, जनप्रतिनिधि चम्पालाल देवड़ा, घनश्याम देवड़ा, पांचौड़ी मण्डल अध्यक्ष हीराराम गोदारा, बिहारीलाल चाण्डक, डेहरू सरपंच उगराराम धोलिया, श्रवण धोलिया सहित कई जनों ने स्वागत किया।

Leave a Comment