मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में संत शोभायात्रा निकाली

आंतेला. ग्राम रामपुरा में सीताराम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में संत शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंड बाजे व भारी लवाजमे के साथ शोभायात्रा आंतेला के मुख्य चौपाल से रवाना हुई, जो गांव के मुख्य मार्गों से होकर सीताराम मंदिर समारोह स्थल पहुंची। इस दौरान संत महात्मा घोड़ी पर सवार होकर आगे-आगे चल रहे थे। जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान इलाका भक्ति मय हो गया।

Leave a Comment