गांजा व स्मैक बेचने वाले बढ़े, शिकायत करने वालों को धमका रहे

अवैध रुप से बिक रही शराब, स्टेट हाइवे भी अछूता नहीं

मांगरोल. स्थानीय थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री का सिलसिला अभी तक भी नहीं रुक पाया है। और मादक पदार्थों की बिक्री में इजाफा होता जा रहा हैं अवैध रूप से खुली शराब की दुकानों के मामले में तो विभिन्न मोहल्लों के लोग पिछले एक साल से ज्ञापन देते आ रहे हैं। लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। आबकारी विभाग कोई कार्यवाही नहीं करता हैं थाने के तौर पर रोक के प्रयास तो होते हैं। लेकिन वह केवल दिखावा ही साबित होते हैं। ऐसे में अवैध शराब की बिक्री तो बदस्तूर जारी है ही। गांजे व स्मैक की बिक्री भी सरेआम हो रही है। लेकिन इन पर अंकुश के प्रभावी तरीके का इस्तेमाल न होने से मादक पदार्थों का यह अवैध व्यापार दिनोंदिन बढ़ता जा रहा हैं। सीसवाली रोड के सहारे सघन बस्ती में रोज सरेआम गांजा बिक रहा है। इससे मोहल्ले वाले परेशान है। इससे महिलाओं व बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। मोहल्ले के एक शख्स रामावतार मीणा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली तो गांजा बेेचने वाली महिला के परिजनों ने उसे धमकाया। हालांकि इस मामले में पुलिस को रामवतार ने रिपोर्ट नहीं दी।

बंबई तक जाता था पोस्तादाना, जोधपुर से होकर मध्यपूर्व के देशों तक पहुंचता था अनाज – Patrika | CMS https://t.co/JUALJrUor9

— mukeshGAUR (@mukeshgaur555) October 24, 2024

कस्बे की दुकानें बनी शराब का अड्डा

दुकानों पर शराब बेचने के बाद वहीं बैठ कर पीने वालों की संख्या भी कम नहीं हैं। दुकानों पर ही पानी व गिलास के साथ नमकीन भी पियक्कड़ों को आसानी से मुहैया कराए जा रहे हैं। आसपास सडक़ के किनारे, सार्वजनिक स्थानों पर तो कोई रोकटोक ही नहीं हैं। अंकित मूल्य से ज्यादा पर भी शराब बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है।

अवैध लगी हैं दुकानें

नगरपालिका क्षेत्र में तीन दुकानों के अलावा बोहत, मालबमोरी, मऊ व बमोरीकलां में लाइसेंसशुदा दुकानें हैं। इसके अलावा रामगढ़ रोड पर अवैध रुप से दुकानें संचालित की जा रही हैं। बमोरीकलां रोड पर गोदाम की आड़ में अवैध शराब बेची जा रही हैं। रेगर मोहल्ले के आसपास भी शराब की बिक्री होती है। मोहल्ले में शराब की बिक्री से महिलाओं, बच्चों पर असर पड़ रहा हैं। इसके अलावा आसपास के दर्जनभर गांवों में शराब बेची जा रही है। यहां तक कि एक गांव में दो-दो जगह शराब बिक रही है।

दूसरे दिन 9737 परीक्षार्थियों ने दी सीईटी परीक्षा, दोनों पारियों में 1129 अनुपस्थित – Patrika | CMS https://t.co/UT8T0iCQmF

— mukeshGAUR (@mukeshgaur555) October 24, 2024

यही हाल अन्य का भी

गांजा पीने वाले कहीं भी सार्वजनिक स्थान पर डेरा जमा लेते हैं। शाम पड़ते ही गांजे व स्मैक पीने वाले इक_े होकर कश खेंचते दिखाई देने लगते हैं। स्टेट हाइवे बारां रोड पर लगे ढाबों पर गांजे व स्मैक का व्यापार हो रहा है। गांजे व स्मैक का व्यापार करने वालों पर कभी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं अवैध शराब की दुकानों पर भी कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में सरकार को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है और लोगों की परेशानी बढ़ रही है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत स्थानीय थाने में पिछले तीन माह में क्या कार्रवाई की गई। इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए थानाधिकारी महेन्द्र मीणा को फोन किया गया तो उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया।

Leave a Comment