Chittor: सरकारी स्कूलों में फिर घुलेगी दूध की मिठास, नौनिहालों को सितंबर तक मिलेगा बाल गोपाल का पोषण

Government School Milk Scheme: राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा प्री-प्राइमरी से आठवीं तक के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। सरकार के मिड-डे मील आयुक्तालय ने पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत नए शैक्षणिक सत्र के लिए मिल्क पाउडर का आवंटन जारी कर दिया है। प्रदेश में 39.21 लाख किलोग्राम मिल्क पाउडर आवंटित किया है। इस आदेश के तहत चित्तौड़गढ़ जिले को माह अप्रैल से सितंबर तक की अवधि के लिए कुल 74 हजार 155 किलोग्राम मिल्क पाउडर आवंटित किया है।

डोर स्टेप डिलीवरी से पहुंचेगा दूध

सरकार की ओर से जारी आदेश अनुसार आवंटित पाउडर मिल्क की आपूर्ति राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के माध्यम से सीधे विद्यालयों तक डोर स्टेप डिलीवरी के रूप में की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) की ओर से उपलब्ध कराई गई विद्यालयों की सुची और छात्र संख्या के आधार पर यह सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।

मिक डे मील आयुक्त ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आवंटित मात्रा अनुसार विद्यालयवार मांग पत्र तत्काल आरसीडीएफ को भिजवाएं। अधिकारियों को स्पष्ट कहा गया है निर्धारित मांग पत्र तैयार करते समय विद्यालय में उपलब्ध वर्तमान स्टॉक, औसत उपस्थिति और कार्य दिवसों का सटीक आकलन किया जाए।

39.21 लाख किलोग्राम मिल्क पाउडर आवंटित

जिलाआवेदन संख्या (किसान)जिलाआवेदन संख्या (किसान)भीलवाड़ा1,56,110अलवर55,945बाड़मेर1,93,245झालावाड़92,715अजमेर1,35,125झुंझुनूं57,045टोंक1,08,410पाली36,065बांसवाड़ा1,14,895नागौर2,16,500नागौर32,575जोधपुर71,690चित्तौड़गढ़74,155बूंदी76,275भरतपुर38,990जालोर1,97,995उदयपुर1,47,195सीकर1,00,190बूंदी76,275चूरू58,615जयपुर1,22,450कोटा1,00,190डूंगरपुर84,075सवाई माधोपुर56,115करौली70,565सिरोही84,285धौलपुर51,525प्रतापगढ़70,150हनुमानगढ़79,175टोंक53,215राजसमंद55,310जैसलमेर37,940जैसलमेर3,58,005बारां53,265कुल योग39,21,530

इन बातों का रखना होगा ध्यान

मिल्क पाउडर की गणना केवल 5 के गुणांक में ही की जाएगी। प्रस्ताव इस तरह तैयार हों कि जिले का कोई भी पात्र विद्यालय डिमांड से वंचित न रहे। आवश्यकता से अधिक स्टॉक जमा न करने की हिदायत दी है, ताकि पाउडर खराब न हो या उसका दुरुपयोग न किया जा सके। सभी प्रस्ताव आरसीडीएफ को एमएस-एक्सेल में ई-मेल के जरिए भेजने होंगे। भीलवाड़ा जिले को भी मिल्क पाउडर का आवंटन किया है।