टोपीदार बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से बंदूक बरामद

सांकड़ा पुलिस ने माधोपुरा फांटा के पास एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से टोपीदार बंदूक बरामद की। सांकड़ा पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल आसूराम पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। पुलिस बल ने माधोपुरा फांटा पर नाकाबंदी शुरू की। इस दौरान माधोपुरा की तरफ से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे दस्तयाब कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सरदारसिंह की ढाणी निवासी अरुणकुमार पुत्र तुलसाराम बताया। उसके कंधे पर टोपीदार बंदूक थी। जिसके बारे में पूछा तो उसके पास कोई वैध कागजात या अनुज्ञा पत्र नहीं था। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और बंदूक जब्त की। पुलिस ने आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक प्रतापाराम कर रहे है।

Leave a Comment