Bharatpur News : भरतपुर। बयाना शहर के आदर्श नगर क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षिका की आत्महत्या किए जाने ओर से फंदा लगाकर का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय रश्मि मीणा, जो दहगांव के विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं, ने अपने पीहर में घर की छत पर बने स्टोर रूम में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के समय मृतका की मां घर पर मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि रश्मि हाल ही में ससुराल से आई थी और पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी, जिसका इलाज भी चल रहा था।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे को सुरक्षित कर ताला लगवा दिया और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है।
मृतका के पति, पिता और भाई को सूचना दे दी गई है, जो जयपुर से बयाना पहुंचे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।