Video: दिनभर रही तपिश, देर शाम बारिश से राहत

पोकरण क्षेत्र में शनिवार देर शाम बदले मौसम से गर्मी से कुछ राहत मिली। शनिवार को सुबह से भीषण गर्मी और लू के थपेड़े चल रहे थे। दोपहर में तो तापमान 44 डिग्री तक पहुंच जाने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शाम को हल्के बादलों की आवाजाही हुई। करीब 7.30 बजे बाद आसमान में बादल छा गए और बिजली कड़कड़ाने लगी। करीब 8 बजे तेज आंधी का दौर शुरू हुआ। जिससे आसमान में चारों तरफ रेत के गुब्बार छा गए। कुछ ही देर में तेज बौछारों के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। करीब 10 मिनट तक हुई बारिश से कस्बे की सड़कें तर हो गई। साथ ही तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। तेज आंधी और बारिश के साथ कस्बे की बिजली गुल हो गई, जो देर रात तक सुचारू हुई।