कब बनी सड़क… गारंटी कब तक और कब होगी मरम्मत? एक क्लिक में जानें जयपुर की 6904 सड़कों की पूरी हिस्ट्री

Jaipur News: जयपुर। जेडीए ने अपनी सभी 6904 सड़कों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाने का काम शुरू कर दिया है। यहां जनता जान सकेगी कि घर के पास वाली सड़क कब बनी थी, उसकी गारंटी (डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड) कब तक है और अगली बार उसकी मरम्मत कब होगी। इसके लिए रोड मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिसमें सड़क की पूरी जानकारी ऑनलाइन होगी। इसे जल्द ही जेडीए के प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सिस्टम से भी जोड़ा जाएगा।

जेडीए हर सड़क का यूनिक आइडी नंबर सार्वजनिक कर रहा है। इस सिस्टम में सड़क से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी दर्ज की जा रही है। अब तक 502 सड़कों को इससे जोड़ा भी जा चुका है। इसमें सड़क का नाम, जोन संख्या, शुरुआती और आखिरी पॉइंट और जीपीएस मैप पर उसकी सटीक लोकेशन जैसी भौगोलिक स्थिति दर्ज है। वहीं सड़क की कुल लंबाई (किमी में), चौड़ाई (मीटर में) और सड़क का मैटेरियल टाइप (डामर, कंक्रीट या सीमेंट) जैसी तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध है। जेडीए ने यह जानकारी अपनी वेबसाइट पर डालना शुरू कर दिया है।

कब बनी, अब आगे कब होगा निर्माण

सड़क निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर की तारीख, स्वीकृत बजट और वर्तमान स्टेटस (पूरी या अधूरी) की जानकारी भी ऑनलाइन होगी। सड़क का गारंटी पीरियड कब खत्म हो रहा है और अगले फेज का निर्माण कार्य कब प्रस्तावित है, यह भी जनता देख सकेगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर का भी पूरा ब्योरा

सिर्फ सड़क ही नहीं, बल्कि उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी भी इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। सड़क पर कहां ड्रेनेज सिस्टम है, कहां अंडरपास बना हुआ है और कहां पुलिया मौजूद है-इन सभी का डिटेल मैपिंग के साथ रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इससे भविष्य में पाइपलाइन डालने या अन्य खुदाई के कार्यों के दौरान तालमेल बिठाने में आसानी होगी।

यह होगा फायदा

-करोड़ों रुपए खर्च कर बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता में सुधार होगा
-सड़क जेडीए की है या नगर निगम की, यह जनता को पता चल सकेगा
-सड़क कितनी चौड़ी है और उस पर कितना अतिक्रमण है, इसकी जानकारी मिलेगी
-मकान या प्रतिष्ठान खरीदने से पहले लोग सड़क की स्थिति देख सकेंगे

फैक्ट फाइल

6904 हैं जेडीए की कुल सड़कें
6341.08 किलोमीटर है इन सड़कों की लंबाई
18 से 90 मीटर तक चौड़ी हैं अधिकतर सड़कें

अब तक की स्थिति

जोनसड़कों की संख्याकुल लंबाई (किमी)यूनिक आईडीए7682.329बी413319.61184सी269179.1230पीआरएन140120.723जोन 7199133.7789जोन 8335221.0418जोन 9739476.7871जोन 10701577.251जोन 11689721.087जोन 1215521389.347जोन 136891056.1940जोन 1411021063.8743