बीकानेर। बीकानेर से दिल्ली कैंट के बीच 25 सितंबर से वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इसका विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (शुक्रवार को छोड़कर) चलाई जाएगी। ट्रेन का शेड्यूल इस तरह तय किया गया है कि यात्री एक ही दिन में दिल्ली जाकर लौट सकें।
बीकानेर से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5:40 बजे रवाना होगी और 11:55 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। उसी दिन शाम 4:45 बजे दिल्ली कैंट से रवाना होकर रात 11:05 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
रास्ते में 6 ठहराव
यात्रा के दौरान यह ट्रेन रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम स्टेशनों पर रुकेगी।
पूरा शेड्यूल इस प्रकार है-
बीकानेर से रवाना: सुबह 5:40 बजे
रतनगढ़: 7:13 बजे (7:15 पर रवाना)
चूरू: 7:55 बजे (8:00 पर रवाना)
सादुलपुर: 8:40 बजे (8:42 पर रवाना)
लोहारू: 9:18 बजे (9:20 पर रवाना)
महेंद्रगढ़: 9:48 बजे (9:50 पर रवाना)
गुरुग्राम: 11:20 बजे
दिल्ली कैंट: 11:55 बजे
दिल्ली-बीकानेर शेड्यूल
दिल्ली कैंट से रवाना: शाम 4:45 बजे
गुरुग्राम: 5:02 बजे
महेंद्रगढ़: 6:28 बजे
लोहारू: 7:00 बजे
सादुलपुर: 7:50 बजे
चूरू: 8:20 बजे
रतनगढ़: 8:58 बजे
बीकानेर: रात 11:05 बजे
तैयारियां पूरी, टिकट बुकिंग जल्द
रेलवे की ओर से हाल ही में बीकानेर से रतनगढ़ तक ऑन बोर्ड इक्विपमेंट चेकिंग की गई। अब टिकट बुकिंग शुरू होने की संभावना है। ट्रेन का मेंटिनेंस बीकानेर में ही किया जाएगा। वंदे भारत के शुरू होने से बीकानेरवासियों को दिल्ली तक तेज और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी।