कृषि जिंसों की समर्थन मूल्य पर खरीद का जिम्मा,फिर भी अटका बकाया भुगतान

सूरतगढ़.राजफैड की ओर से क्रय विक्रय सहकारी समिति सरसों,मूंग व चना की सरकारी खरीद कार्य किया जा रहा है।हालांकि राजफैड खरीदशुदा कृषि जिंस का भुगतान कर रहा है, लेकिन तीन साल से सरकारी खरीद कार्य का बकाया राशि 1,13,97000 रुपए का भुगतान अभी तक राजफैड की तरफ से नहीं हुआ। बकाया भुगतान नहीं होने से क्रय विक्रय सहकारी समिति को आर्थिक समस्या का सामना करना पड रहा है। यहां स्थिति यह हो गई है कि किसानों को विक्रय करने के लिए यूरिया खाद भी कार्यकारी एजेंसी से मजबूरन उधारी में लाना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार राजफैड का समर्थन मूल्य पर मूंग, सरसों व चना की खरीद का दायित्व क्रय विक्रय सहकारी समिति ने उठा रखा है। समिति की ओर से समर्थन मूल्य पर कृषि जिंस क्रय करके इसके भुगतान संबंधित रिपोर्ट जिला मुख्यालय स्थित राजफैड कार्यालय को भेजी जाती है।खरीदशुदा कृषि जिंस पर किसानों का भुगतान सीधे बैंक खातों में निर्धारित अवधि में किया जा रहा है। जबकि हैण्डलिंग व कमीशन पेटे का भुगतान राजफैड को रिपोर्ट के आधार पर क्रय विक्रय सहकारी समिति के बैंक खाते में करने का प्रावधान है। वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक सरसों, मूंग व चना की सरकारी खरीद करने के बावजूद अभी तक 1,13,97000 रुपए का बकाया भुगतान क्रय विक्रय सहकारी समिति के बैंक खाते में जमा नहीं करवाया गया है। इससे समिति प्रशासन के समक्ष आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। समिति को खाद क्रय के लिए कार्यकारी एजेंसी से उधारी में माल ले रही है। यहां सबसे खास बात यह है कि क्रय विक्रय सहकारी समिति ही रामसरा जाखड़ान व भोपालपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति को बकाया भुगतान दिया जाएगा।

यह भी पढ़े…

http://ट्रैफिक लाइट ट्रायल ने उलझाया, गच्चा देने लगी व्यवस्था

यह रही कृषि जिंसों के खरीद की स्थिति

वर्ष 2022-23 में क्रय विक्रय सहकारी समिति की ओर से 29 किसानों के 570 बैग मूंग, रामसरा जाखड़ान के ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से एक किसान के 30 बैग मूंग की सरकारी खरीद की गई। इसी तरह 2023-24 में सूरतगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति की ओर से 2930 किसानों के162666 बैग सरसों, 32 किसानों के1423 बैग चना, रामसरा जाखड़ान के ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से 2056 किसानों के 30243 बैग सरसों व 148 किसानों के 846 बैग चना, भोपालपुरा में 248 किसानों के 13671 बैग सरसों की हुई। वर्ष 2024-25 में क्रय विक्रय सहकारी समिति की ओर से 1979 किसानों के 88812 बैग सरसों, रामसरा जाखड़ान की ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से 334 किसानों के 12998 बैग सरसों, भोपालपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से 252 किसानों के10644 बैग सरसों की सरकारी खरीद की गई।

यह भी पढ़े…

Ratlam News : प्रशासन और विधायक के बीच टकराव, आदिवासी महाआंदोलन से पहले कमलेश्वर डोडियार गिरफ्तार

यह है बकाया राशि का भुगतान

2022-23 21.81 लाख रुपए
2023-24 39.28 लाख रुपए
2024-25 52.88 लाख रुपए

हो रही है परेशानी

क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष भानू गोदारा व महाप्रबंधक राजीव बिश्नोई ने बताया कि बकाया राशि के भुगतान के लिए कई बार राजफैड के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। इसके बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं हो रहा। इस वजह से खाद एजेंसियों से उधारी में माल मंगवाया जा रहा है। एक बार पुन: इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।

बकाया राशि का भुगतान करवाएंगे

राजफैड के क्षेत्रीय अधिकारी हरीसिंह शर्मा ने बताया कि खरीद कार्य के तहत बकाया भुगतान पड़ा है। जिसे शीघ्र ही करवाया जाएगा।

Leave a Comment