जोधपुर। राजस्थान पुलिस में ‘दो संतान नियम’ का असर कई पुलिसकर्मियों के करियर पर नजर आ रहा है। जोधपुर रेंज के करीब 200 से ज्यादा हेड कांस्टेबल लंबे समय से एएसआई बनने का इंतजार कर रहे हैं। स्थिति यह है कि प्रदेश के अन्य रेंजों में उनके जूनियर तक पदोन्नत होकर ट्रेनिंग ले रहे हैं।
रेंज आइजी सत्येन्द्रसिंह ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। उन्होंने पदोन्नति से जुड़ी जानकारी मुख्यालय को भिजवाई है। अब मुख्यालय से हरी झंडी का इंतजार है। दरअसल, जिन हेड कांस्टेबलों ने वर्षों तक सेवा दी, वे अब अपने से जूनियर कर्मचारियों को एएसआई की वर्दी में देखकर निराश हो रहे हैं।
पदोन्नति का इंतजार कर रहे हेड कांस्टेबल वर्षों से एक ही पद पर काम कर रहे हैं, जबकि उनके जूनियर अब एएसआई बन चुके हैं। इससे न केवल उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है, बल्कि सेवा रिकॉर्ड और भविष्य की पदोन्नतियों पर भी असर पड़ सकता है।
सरकार ने बनाई ‘छाया पद’ की व्यवस्था
दरअसल, दो से अधिक संतान होने के कारण वर्षों से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की पदोन्नति अटकी हुई थी। इस विवाद को सुलझाने के लिए राज्य सरकार ने पिछले साल बड़ा फैसला लेते हुए 262 ‘छायापद’ (शैडो पोस्ट) सृजित किए।
इन पदों के जरिए उन हेड कांस्टेबलों को एएसआई पद पर पदोन्नति देने का रास्ता साफ किया गया, जिनकी पदोन्नति पूर्व में नियमों के कारण रोक दी गई थी।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) बिपिन कुमार पाण्डेय ने संबंधित रेंज, जिला और यूनिट को निर्देश जारी कर कहा था कि पात्र कार्मिकों को उनके वास्तविक चयन वर्ष के अनुसार चयन सूची में लेते हुए पदोन्नति दी जाए।
दूसरे रेंजों में प्रक्रिया पूरी, जोधपुर का इंतजार
सरकारी आदेश के बाद बीकानेर, जयपुर, अजमेर और उदयपुर रेंज सहित जयपुर कमिश्नरेट तथा सीआईडी-सीबी में लंबित पदोन्नतियां दी जा चुकी हैं। वहां कई हेड कांस्टेबल अब एएसआइ के रूप में प्रशिक्षण भी ले रहे हैं।
वर्षसृजित छाया पद2009-10022010-11102011-12022012-13052013-14042014-15072015-16212016-17162017-18092018-19222019-20262020-21172021-22802022-2341
जल्द होंगे आदेश
दो संतान के नियम के कारण पदोन्नति से वंचित जोधपुर रेंज के सभी जिलों में कार्यरत हेड कांस्टेबलों की जानकारी मुख्यालय को भिजवा दी है। इस बारे में जल्द ही मुख्यालय से आदेश जारी हो जाएंगे।
सत्येन्द्रसिंह, आइजी, जोधपुर रेंज