नैनवां. गो तस्करी के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विहिप व बजरंगदल कार्यकर्ताओं का मंगलवार को थाने के बाहर दूसरे दिन अर्द्धनग्न होकर धरना दिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने और प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को हटाने की मांग को लेकर दो दिन से कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी है। सोमवार को थाने पर प्रदर्शन के बाद थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए। कार्यकर्ता रातभर धरने पर बैठे रहे। खाना भी धरना स्थल पर ही खाया। मंगलवार सुबह भी खाना धरना स्थल पर ही खाया। अर्द्धनग्न होकर धरने पर बैठे रहे।
यह बैठे हुए धरने पर
धरने पर बजरंगदल के विभाग सहसंयोजक लक्की चौपड़ा, विहिप के जिला मंत्री संजय नागर, जिला संपर्क प्रमुख शेखर व्यास, जिला मिलन केंद्र प्रमुख बृजेश राठौर, जिला धाम यात्रा महासंघ प्रमुख महावीर सोनी, प्रखंड मंत्री पवन गौतम, प्रखंड संयोजक धनराज सैनी, सहसंयोजक सीताराम गुर्जर, पारस जांगिड़, प्रखंड गोरक्षा प्रमुख जितेंद्र देवल, महंत प्रद्युमन पुरी, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख अशोक नागर, प्रखंड सह मंत्री सोनू जांगिड़, नगर गोरक्षा प्रमुख हेमंत सेन सहित पचास से अधिक कार्यकर्ता धरने पर बैठे हुए है। धरने के नेतृत्व कर रहे बजरंग दल के विभाग सहसंयोजक लक्की चोपड़ा व विहिप के जिला मंत्री संजय नागर ने कहा कि जब तक गो तस्करों को गिरफ्तार करने व प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर नही किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा।
यह है मामला
थाना क्षेत्र में साढ़े तीन माह पूर्व 14 जनवरी की रात को बाछोला ग्राम पंचायत के भट्टों के नया गांव में गो तस्कर एक कंटेनर में 21 गोवंश से कत्लखाने ले जा रहे थे। बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने कंटेनर को पकडकऱ गोवंश को छुड़वाया था। विहिप व बजरंगदल का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही एवं विलंब के कारण गो-तस्कर मौके से फरार हो गए। गो तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर 15 जनवरी को उपखंड अधिकारी कार्यालय व 2 फरवरी को पुलिस थाना नैनवा में प्रदर्शन किया था तो पुलिस अधिकारियों ने दस दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। जबकि घटना के साढ़े तीन माह बाद भी गो तस्करी की घटना के मुख्य आरोपी ट्रक चालक एवं ट्रक मालिक की गिरफ्तारी नहीं किया। जिसके खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी के लिए स्वयं को प्रस्तुत किया तो पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
बेनतीजा रही वार्ता
धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं से मंगलवार को भी पुलिस उपाधीक्षक राजूलाल मीणा व थानाधिकारी सहदेवङ्क्षसह मीणा वार्ता करने आए। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से कहा कि हमारी मांग गो तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार करने, प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर करने की है। दोनों मांगें पूरी नहीं करते है तो कार्यकर्ता गिरफ्तारी के लिए पेश है। मांगों पर सहमति नहीं बनने से वार्ता बेनतीजा रही।