नंगे पांव साधु-संतों ने दिखाया गो-सम्मान, संरक्षण व संवर्धन का संकल्प

सीकर. शहर की सड़कों पर सोमवार को गौ सम्मान का संकल्प लिए संतों व शहरवासियों का सागर उमड़ पड़ा। तेज गर्मी से तपती सड़क पर रामलीला मैदान से कलेक्ट्रेट तक नंगे पांव चलकर साधु-संतों के कदमों ने धरती के साथ जनमानस की चेतना पर भी अपनी छाप छोड़ी। गोवंश के सम्मान व संरक्षण के लिए उठी सामूहिक पुकार में लोग हाथ में भी ‘गौ माता की पुकार, बंद हो अत्याचार’ और ‘गौ माता— राष्ट्रमाता’ के नारे लिखी तख्तियां लिए शामिल हुए। कल्याण धाम, घंटाघर, जाट बाजार, तापड़िया बगीची और कल्याण सर्किल से होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंची पदयात्रा में पुष्पवर्षा की भी झड़ी लगी रही। गोवंश संरक्षण के नारों से गुंजायमान रैली के बाद साधु— संतों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाद में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यपाल के नाम मांग का ज्ञापन कलक्टर को सौंपा।

नंगे पांव साधु-संतों ने दिखाया गो-सम्मान, संरक्षण व संवर्धन का संकल्प

शहर की सड़कों पर सोमवार को गौ सम्मान का संकल्प लिए संतों व शहरवासियों का सागर उमड़ पड़ा।

तेज गर्मी से तपती सड़क पर रामलीला मैदान से कलेक्ट्रेट तक नंगे पांव चलकर साधु-संतों के कदमों ने धरती के साथ जनमानस की चेतना पर भी अपनी छाप छोड़ी।

गोवंश के सम्मान व संरक्षण के लिए उठी सामूहिक पुकार में लोग हाथ में भी ‘गौ माता की पुकार, बंद हो अत्याचार’ और ‘गौ माता— राष्ट्रमाता’ के नारे लिखी तख्तियां लिए शामिल हुए

कल्याण धाम, घंटाघर, जाट बाजार, तापड़िया बगीची और कल्याण सर्किल से होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंची पदयात्रा में पुष्पवर्षा की भी झड़ी लगी रही।