Sachin Pilot : ‘ताबड़तोड़’ चुनावी सभाएं और रोड शो, ‘ममता के गढ़’ में कुछ इस अंदाज़ में दिखा सचिन पायलट का ‘शक्ति प्रदर्शन’!

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में कांग्रेस ने अपने इस सबसे बड़े ‘क्राउड पुलर’ सचिन पायलट को मैदान में उतारा है। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट पश्चिम बंगाल की तपती गर्मी में पसीना बहा रहे हैं। कल, यानी 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को पायलट ने जिस रफ्तार से चुनाव प्रचार किया, उसने विरोधियों की धड़कनें तेज कर दी हैं।

मुर्शिदाबाद से बर्धमान तक: पायलट का ‘मिशन बंगाल’

सचिन पायलट का मंगलवार का कार्यक्रम किसी ‘मैराथन’ से कम नहीं था। उन्होंने सुबह से लेकर शाम तक बंगाल के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस की गारंटियों का डंका बजाया:

बहरामपुर (मुर्शिदाबाद): दिन की शुरुआत दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी के समर्थन में एक विशाल रोड शो से हुई। यहां उमड़ी भीड़ ने पायलट के प्रति बंगाल के प्यार को साबित कर दिया।

Started my election tour in West Bengal today with an energetic roadshow in the Baharampur Assembly in support of former minister and senior Congress leader Shri @adhirrcinc ji.

The turnout and enthusiasm during the roadshow clearly indicate strong public support for our… pic.twitter.com/mLZ5lQgH9G

— Sachin Pilot (@SachinPilot) April 21, 2026

लालगोला (मुर्शिदाबाद): प्रत्याशी मोहम्मद तौहीदुर रहमान के पक्ष में जनसभा की। पायलट ने कहा, “टीएमसी और बीजेपी की नूरा-कुश्ती ने बंगाल के विकास को रोक दिया है।”

पश्चिम बंगाल के लालगोला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद तौहीदुर रहमान जी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

टीएमसी और बीजेपी की लड़ाई ने पश्चिम बंगाल के विकास और खुशहाली को अवरुद्ध कर दिया है। यहां की जनता ने… pic.twitter.com/Cx4bKGSouV

— Sachin Pilot (@SachinPilot) April 21, 2026

इंग्लिश बाजार व सुजापुर (मालदा): अब्दुल हन्नान के समर्थन में पायलट ने हुंकार भरी कि बंगाल की जागरूक जनता अब टीएमसी के खोखले वादों से ऊब चुकी है।

सुजापुर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल हन्नान जी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में जनता से उन्हें भारी बहुमत के साथ विजयी बनाने की अपील की

पश्चिम बंगाल की जनता भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के झूठे और खोखले वादों से परेशान हो चुकी है। मुझे पूरा विश्वास है कि बंगाल की जागरूक… pic.twitter.com/yL0Qz6627W

— Sachin Pilot (@SachinPilot) April 21, 2026

हंसन (बीरभूम): मिल्टन राशिद के पक्ष में पायलट ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

विधानसभा हंसन से कांग्रेस उम्मीदवार मिल्टन राशिद जी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देने की अपील की।@RahulGandhi @kcvenugopalmp @priyankagandhi @INCIndia @INCWestBengal pic.twitter.com/YScviEB68r

— Sachin Pilot (@SachinPilot) April 21, 2026

कुल्टी (पश्चिम बर्धमान): दिन का समापन रवि यादव के समर्थन में एक बड़ी सभा से हुआ, जहाँ उन्होंने प्रगति के लिए ‘परिवर्तन’ का आह्वान किया।

कुल्टी विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार रवि यादव जी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

पश्चिम बंगाल में प्रगति के लिए बदलाव लाना ज़रूरी है। मैं सभी से अपील करता हूँ कि कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताएँ, ताकि बंगाल… pic.twitter.com/rKBXABjj97

— Sachin Pilot (@SachinPilot) April 21, 2026

टीएमसी-बीजेपी के झगड़े में पिसी बंगाल की जनता’

प्रचार के दौरान सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए राज्य और केंद्र सरकार दोनों को घेरा। पायलट ने कहा, “बंगाल की जनता ने राज्य सरकार (TMC) और केंद्र सरकार (BJP) दोनों को तीन-तीन मौके दिए, लेकिन इन दोनों की आपसी लड़ाई और टकराव की वजह से बंगाल की जनता को अनावश्यक नुकसान उठाना पड़ा है। पहली बार कांग्रेस पूरी ताकत के साथ हर सीट पर चुनाव लड़ रही है और इस बार हमारा प्रदर्शन सबको चौंका देगा।”

#WATCH | Murshidabad, West Bengal: Congress leader Sachin Pilot says, “The people of Bengal have given 3 chances to the state government as well as the central government, and there has been so much conflict between the two governments, due to which the people of Bengal have… https://t.co/PYisg8kR1h pic.twitter.com/75YwhM3zrz

— ANI (@ANI) April 21, 2026

राजस्थान का ‘मॉडल’ और बंगाल की ‘उम्मीद’

सचिन पायलट ने बंगाल की सभाओं में राजस्थान के विकास और कांग्रेस की गारंटियों का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल अब बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता इस बार भाजपा और तृणमूल के ‘ध्रुवीकरण’ की राजनीति को नकार कर विकास और जनहित वाली कांग्रेस सरकार को चुनेगी।

अधीर रंजन के साथ ‘केमिस्ट्री’ ने खींचा ध्यान

मुर्शिदाबाद में जब सचिन पायलट और अधीर रंजन चौधरी एक साथ रोड शो में निकले, तो कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। पायलट ने अधीर रंजन को एक ‘मजबूत आवाज’ बताया और लोगों से भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।