Service Camps: 17 सितम्बर से लगेंगे सेवा शिविर, जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

Urban Service Camp: जयपुर। राज्य सरकार ने आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से शहरी व ग्रामीण सेवा शिविरों के आयोजन की घोषणा की है। ये शिविर सेवा पर्व पखवाड़े के अंतर्गत लगाए जाएंगे। जयपुर जिले में शिविरों की रूपरेखा तय करने के लिए जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई।

कलक्टर ने बताया कि शहरी सेवा शिविर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक नगर निगम हेरिटेज, ग्रेटर, नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के प्रत्येक वार्ड में होंगे। वहीं, ग्रामीण शिविर भी 17 सितम्बर से शुरू होंगे और पंचायत भवन, स्कूल या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे।
शिविरों का समय प्रात: 9.30 बजे से शाम 6.00 बजे तक रहेगा।

शिविरों में होंगे मुख्य कार्य

क्रमांककार्य का विवरण1सफाई, स्ट्रीट लाइट रिपेयर और नई लाइट लगाना2टूटे फेरोकवर, क्रॉस व ब्लैक स्पॉट की मरम्मत3सीवरेज कनेक्शन और रिपेयर4सार्वजनिक पार्क और शौचालयों की सफाई व रिपेयर5लंबित पत्रावलियों का निस्तारण6विभिन्न प्रकार के पट्टे (स्टेट ग्रांट, कच्ची बस्ती 69ए, कृषि भूमि)7नामांतरण, भू-उपयोग परिवर्तन, भवन निर्माण मंजूरी8ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेंडर रजिस्ट्रेशन9जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीयन10सामाजिक सुरक्षा पेंशन आवेदन11प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के आवेदन12प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन13एसबीएम 2.0 के तहत घरेलू शौचालय निर्माण आवेदन14किसानों की रजिस्ट्री, किसान गिरदावरी ऐप डाउनलोड और प्रेरणा15जाति व मूल निवास प्रमाणपत्र बनाना और वितरण