अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र तथा राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाले सबसे बड़ी लंबी सड़क का कार्य मुख्यमंत्री बजट घोषणा में शुरू किया गया था। करीब एक वर्ष के अंतराल के बाद भी यह कार्य सही तरीके से प्रगति पर नहीं है। जिसके चलते श्याम गंगा से बुलंदी, चोमू जाने वाला सड़क मार्ग का कार्य आधा अधूरा पड़ा है। इसके चलते चोमू गांव में प्रवेश करते खोदी गई सड़क पर घरों का पानी आने से कीचड़, गंदगी, और गढ़ों का साम्राज्य बन गया। जहां से निकलना दुर्घटना और मुसीबत का कारण बनता जा रहा है।
उधर सड़क निर्माण का कार्य बार-बार ग्रेप 3, ग्रेप 4 के चक्कर में बंद रहने से भी ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ रही है। लेकिन एनजीटी के पाबंदी से पहले भी कार्य कछुआ चाल से किया गया। जिसके चलते चोमू सहित अन्य गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गांव के समाजसेवी राधा कृष्ण गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र के विधायक, मंत्री और प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का इस मार्ग से निकलना मुश्किल हो रहा है। अब मजबूर होकर अपने स्तर से ही पानी के निकासी वह गढ़ों को भरने का कार्य करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:
देखो विकास! दो हिस्सों में बंटा अलवर शहर…