हिण्डौनसिटी. एक सप्ताह से अधिक 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे टिक ने के बाद दो दिन से पारे में उछाल से कड़ाके की ठंड के तेवर कुछ हल्का गए हंै। न्यूनतम तापमान के 6 डिग्री के पार पहुंचने से सर्दी के मिजाज में आई तब्दीली से अब कोहरे का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को सीजन का पहला घना कोहरा छाया। शहरी सीमा बाहर सुबह 10 बजे तक क्षेत्र को कोहरे के आगोश में रहा। वहीं तापमान के बढऩे और कोहरे की दस्तक से किसानों को फसलों पर पाले के प्रकोप से राहत मिली है।
तीन दिन पहले एक डिग्री सेल्सियस तक पारे के लुढकऩे से क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी के साथ शीत लहर ने लोगों को कम्पकपा दिया था। दो दिन से पारा चढऩे न्यूनतम तापमान में इजाफा हो गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में आद्र्रता बढऩे के साथ ही क्षेत्र में घने कोहरा छा गए। आधी रात बाद से छाए कोहरे की तडक़े तक सघनता काफी बढ़ गई। सुबह करीब 8 बजे बाइपास रोड सहित बाहरी इलाकों में दृश्यता 5-7 मीटर रही। ऐसे में चालकों हैड लाइट जला कर वाहनों का संचालन करना पड़ा। वहीं ं ट्रेनों का संचालन कोहरे के कारण धीमी गति व हॉर्न कॉशन के साथ हुआ। सुबह करीब 10 बजे तक क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। हालांकि शहर में घनी आबादी क्षेत्र में कोहरे का असर कम रहा। सर्दी के तेवर कम पडऩे से लोगों ने दिन में राहत महसूस। जबकि सुबह शाम को जाडे का जोर कम्पकपाने वाला रहा। लोग अन्य दिनों की भांति गरम कपड़ों में लिपटे नजर आए।