Nagaur patrika…नागौर. नगरपरिषद की बैठक में पार्षदों विकास से जुड़े मुद्दे भी उठाए…VIDEO

माली समाज का पट्टा व संत लिखमीदास सर्किल बनाने की उठी मांग
पार्षद मनीष कच्छावा एवं रघुवीर भाटी ने डेह चौराहा से लेकर चूंटीसरा के बीच संत लिखमीदास सर्किल बनाए जाने की मांग सदन के समक्ष रखी। इसके साथ ही सैनिक क्षत्रिय माली संस्थान भवन के लिए भी पट्टा जारी करने की मांग की। इसको लेकर कच्छावा ने कहा कि समाज के लिए इसका होना बेहद जरूरी है। इसमें किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। पार्षद धर्मेन्द्र ने भी इस पर सहमति जताई। इस दौरान सदन के समक्ष ही इसे ज्ञापन के तौर पर सभापति बोथरा को दिया गया। सभापति बोथरा ने इस पर सकारात्मक रूप से विचार करने के लिए आश्वस्त किया।
विकास समिति की बैठक बुलाकर होनी चाहिए चर्चा
पार्षद गोविंद कड़वा ने कहा कि शहर की विशेष उनके वार्ड की स्थिति बेहद चिंताजनक है। शहर का आधा क्षेत्रफल का वार्ड होते हुए भी विकास कार्यों के मामले में बेहद पिछड़ा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने मानासर चौराहे पर बिना किसी सूचना के पूर्व में तेजा सर्किल हटाए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इसे फिर से बनाया जाना चाहिए। इसमें जाट समाज के लाखों रुपए की राशि व्यय हुई थी। तत्कालीन जिला कलक्टर रहे समित शर्मा के दौरान इसका निर्माण किया गया था। इसको लेकर पार्षद कड़वा की सभापति बोथरा से आंशिक बहस हुई। इसके साथ ही कृषि मण्डी के सामने किसान सर्किल बनाने, इंदास चौराहा पर गुरु जंभेश्वर भगवान का सर्किल बनाने एवं श्रीराम कॉलोनी के सामने चौराहे पर श्रीराम सर्किल बनाए जाने की मांग की गई। इस पर सभापति ने सकारात्मक रूप से विचार करने के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान कड़वा ने कहा कि शहर के विकास कार्यों को लेकर अलग से एक
इन एजेंडों पर बनी सहमति
उच्च न्यायालय, जोधपुर में नगर परिषद् की ओर से पैरवी/जवाब हेतु 2 अधिवक्ता श्री राजेश परिहार एवं श्री श्यामसुन्दर पालीवाल एडवोकेट नियुक्त करने, नकाश गेट हेड पोस्ट ऑफिस के पास रास्ते पर ‘डॉ. केशव हेडग्वार द्वार एवं मण्डा भवन व एस. पी ऑफीस के बीच रास्ता पर स्वामी विवेकानन्द गेट का निर्माण करने, टी.बी हॉस्पीटल के पीछे से इन्दिरा कॉलोनी की तरफ जाने वाला रास्ता/चौराहा का नाम रामद्वारा शाहपुरा चौराहा रखने एवं जाजू बिल्डिंग से डॉ. अम्बेडकर भवन जाने वाला रास्ता का नाम रखने, . यश रोज (नायक) मर्डर केस में हुए समझौता के आधार पर पीडि़त परिवार में बहन सुमन रोज पुत्री पुखराज को संविदा पर कम्प्युटर ऑपरेटर के पद पर संविदा नियुक्ति एवं परिवार को भूखण्ड आवंटन के लिए स्वायत्त शासन विभाग जयपुर प्रस्ताव भेजने, भारत विकास परिषद् को बी.जे.पी. कार्यालय के आस पास भूमि आवंटन का प्रस्ताव जयपुर भिजवाने, 69’क’ पट्टा की विभिन्न पत्रावलीयो में पट्टा जारी करने, बीकानेर रोड़ जे.एल. एन हॉस्पीटल नागौर के पास, जिला नगरीय आयुक्त कार्यालय नागौर के लिए जमीन आवंटन, अरविन्द फायरमैन का अवकाश स्वीकृत करने, संत रविदास सेवा समिति को छात्रावास व शिक्षण संस्थान के लिए भूमि आवंटन करने सरीखे बिंदुओं पर सहमति बनी।
पत्रकार कॉलोनी के आवंटन का रास्ता साफ
सदन में सभापति की अनुमति से पत्रकार कॉलोन में भूखण्ड आवंटन का मामला भी सदन के समक्ष रखा गया। इस पर सभी पार्षदों ने एक स्वर से सहमति जताई। पार्षद भजन सिंह ने बख्तासागर की तर्ज पर लालसागर के लिए भी डीपीआर बनाकर इसको विकसित किए जाने, समाज कल्याण भवन के पीछे स्थित नायक बस्ती में सामुदायिक भवन निर्माण करने, वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने, मानासर स्टॉफ कॉलोनी में आवंटित पार्क की जमीन पर पार्क विकसित करने, मानासर से गणेश बावड़ी तक डिवाइडर पर तिरंगा लाइट लगाए जाने की मांग सदन के समक्ष रखी गई। सभापति बोथरा ने इस पर सकारात्मक रूप से विचार करने के लिए आश्वस्त किया।
तल्ख टिप्पणी पर बना गतिरोध, हुई बहस
सदन में चर्चा के दौरान पार्षद मुजाहिद की ओर से बी रोड की मरम्मत न कराए, ऐतिहासिक दरवाजों के मरम्मत की जगह नए द्वार बनाने एवं तहसील प्रशासन की ओर से प्रतिबंधित व राजस्व पर भूमि पर परिषद की ओर से पट्टा जारी करने की रिपोर्ट पर यथोचित कार्रवाई करने की जगह लीपापोती करने आदि के मामले को लेकर गर्मागरम बहस हुई। इसको लेकर पार्षद मुजाहिद की पार्षद नवरतन बोथरा में परस्पर तल्ख टिप्पणी होने लगी तो सभापति बोथरा ने पार्षद मुजाहिद की बोलने की शैली पर आपत्ति जताते हुए व्यवस्थित तरीके से से अपनी बात कहने के लिए कहा। इसके बाद भी परस्पर बहस जारी रही। इसमें आयुक्त रामरतन चौधरी सहित अन्य पार्षदों को हस्तक्षेप करना पड़ा। तब जाकर सदन की कार्रवाई आगे सुचारु हो पाई।
यहां बनेंगे दरवाजा, जेएलएन के पास बैठेंगे जिला नगरीय आयुक्त
नकास गेट प्रधान डाकघर के पास वाले रास्ते पर जहां डॉ. हेडग्वार का द्वार बनेगा, वही मण्डा भवन एवं एसपी आफिस के बीच विवेकानन्द द्वार बनेगा। इनके लिए अभी भूखण्ड का चयनित कर जल्द ही इसका निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही जेएलएन के पास अब जिला नगरीय आयुक्त का भवन भी बनेगा। अभी कितने वर्ग में कितने एरिया में बनेगा आदि बिंदुओं पर जल्द ही योजनागत रूप से मुहर लग जाएगी। सदन की ओर से इन पर हरी झण्डी तो दिखा दी गई है। अब जल्द ही इन प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाए जाने के संकेत नगरपरिषद प्रशासन ने बोर्ड की बैठक में दिए हैं।

Leave a Comment