फुटबॉल टीम सलेक्शन में हुई गड़बड़ी पर भड़के स्टूडेंट

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी में 37वीं इंटर कॉलेज फुटबॉल टीम के चयन में कथित फर्जीवाड़े को लेकर एबीवीपी के छात्रों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर को कुलपति के नाम ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने की मांग की।यूनिवर्सिटी इकाई अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह पीपरोली के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति सचिवालय और महाराणा प्रताप भवन स्थित स्पोर्ट्स बोर्ड में हंगामा किया। पीपरोली ने बताया कि साल 2024-25 के खेल केलेंडर के अनुरूप जारी खेलकूद प्रतियोगिता और टीम चयन में गड़बडि़यां हुई हैं। हाल में फुटबॉल टीम का चयन संदेह के घेरे में है। स्पोर्ट्स बोर्ड में कथित तौर पर खेल सामग्री की खरीद-फरोख्त में भी कथित तौर पर फर्जीवाड़ा हुआ है।

Leave a Comment