Patrika Edufest 2026: जयपुर: राजस्थान पत्रिका और महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में पत्रिका एजुकेशन फेस्ट 2026 के दूसरे दिन शनिवार सुबह से ही स्टूडेंट्स, अभिभावकों और शिक्षाविदों की भीड़ उमड़ी। विद्यार्थियों का फोकस कॅरियर गाइडेंस और नए कोर्सेज पर रहा।
विशेषज्ञों ने पारंपरिक के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप और स्किल-बेस्ड कोर्सेज के बारे में बताया। विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों के स्टॉल्स पर भी उत्साह देखने को मिला। जहां स्टूडेंट्स ने एडमिशन प्रक्रिया, स्कॉलरशिप और कोर्स स्ट्रक्चर से जुड़ी जानकारी जुटाई। सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक चलने वाले इस फेस्ट का रविवार को अंतिम दिन है।
हार्ड वर्क से बनती पहचान : डॉ. समित
फेस्ट में आRएएस डॉ. समित शर्मा की मोटिवेशनल स्पीच मुख्य आकर्षण रही। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता भाग्य से नहीं, बल्कि मेहनत और फोकस से मिलती है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर, वैभव सूर्यवंशी और माइकल फेल्प्स जैसे खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए बताया कि वे कड़ी मेहनत के दम पर मुकाम तक पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि जीवन में जो बदलाव हम दूसरों में देखना चाहते हैं, उसकी शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए। डॉ. शर्मा ने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए इमोशनल बैंक अकाउंट की अवधारणा समझाते हुए कहा कि हर सकारात्मक व्यवहार जमा की तरह होता है, जबकि नकारात्मक व्यवहार भरोसे को कमजोर करता है। फेस्ट में रविवार दोपहर 12 बजे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रवीण गुप्ता की मोटिवेशनल स्पीच होगी।
इन स्कूलों के स्टूडेंट्स पहुंचे
महावीर स्कूल (सी-स्कीम), रावत पब्लिक स्कूल, महाप्रज्ञ इंटरनेशनल स्कूल, तिलक पब्लिक स्कूल, सेंट सोल्जर स्कूल, जमना विद्यापीठ स्कूल, एमपीएस तिलक नगर व जवाहर नगर, अचीवर्स एकेडमी, विकास विद्या आश्रम, केएमडी स्कूल और सुबोध पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने फेस्ट का दौरा किया।
मुफ्त बस सेवा
बस सुविधा अंबाबाड़ी सर्कल, मानसरोवर वीटी रोड चौराहा, सिटी पार्क के पास और ट्रांसपोर्ट नगर अंडरपास बस स्टैंड पर उपलब्ध है। बसों की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7976490441 पर संपर्क किया जा सकता है।
ये हैं की-पार्टनर
यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, अपेक्स यूनिवर्सिटी, आइआइएस यूनिवर्सिटी, निर्वाण यूनिवर्सिटी, पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज, राजस्थली लॉ इंस्टीट्यूट, गांधी नगर यूनिवर्सिटी, आर्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड आइटी, सुबोध कॉलेज, महर्षि अरविंद यूनिवर्सिटी, पारूल यूनिवर्सिटी (वडोदरा), श्री महावीर कॉलेज, पिंपरी चिंचवड़ यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान, ध्यान प्रसाद ग्लोबल यूनिवर्सिटी (पुणे), द आइसीएफएआइ यूनिवर्सिटी जयपुर, जीसीईसी ग्लोबल फाउंडेशन, एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भारतीय स्किल डवलपमेंट यूनिवर्सिटी, जयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज कूकस, न्यूरॉन्स एजुकेशन सर्विस, एमआइटी एडीटी यूनिवर्सिटी, वीआइटी भोपाल और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जेम्स एंड ज्वैलरी शामिल हैं।
एंट्री फ्री, रजिस्ट्रेशन पर फ्री बर्गर और ज्यूस
एजुफेस्ट की अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9928015903 पर संपर्क किया जा सकता है। क्यूआर कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन पर बर्गर फार्म का बर्गर और मैंगो ज्यूस निःशुल्क दिया जा रहा है।
फेस्ट के मुख्य प्रायोजक महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी है, जबकि पॉवर्ड बाय विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी है। को-स्पॉन्सर में बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज, प्रताप यूनिवर्सिटी, ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी और स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
एसोसिएट स्पॉन्सर में आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, पूर्णिमा ग्रुप और मणिपाल यूनिवर्सिटी हैं। वॉइस ऑफ एजुफेस्ट 95 एफएम तड़का है, जबकि इवेंट मैनेजमेंट आइएफएफपीएल की ओर से किया जा रहा है। साइकोमेट्रिक टेस्ट एमजेआरपी यूनिवर्सिटी की ओर से कराया जा रहा है।