नागौर. सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाता जेसीबी चालक।
सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाकर अतिक्रमियों को किया पाबंद
नागौर @ पत्रिका. शहर में व्यास कॉलोनी व शारदापुरम् के बीच आवंटित पत्रकार कॉलोनी व आसपास की सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण पर सोमवार को नगर परिषद का पीला पंजा चला।
नगर परिषद आयुक्त रामरतन चौधरी के नेतृत्व में एईएन मकबूल, जेईएन रामभरोस, एटीपी कौशल कुमार सहित कर्मचारी जयसिंह, रामकिशोर मुण्डेल आदि की टीम ने पत्रकार कॉलोनी की जमीन व आसपास बिना अनुमति काटे गए भूखंडों को हटाकर मौके पर नगर परिषद की सपत्ति का बोर्ड लगवाया और अतिक्रमियों को पाबंद किया।
यहां पट्टियां रोपकर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया। इस मौके पर कोतवाली थाने के सीईओ वेदपाल शिवरान भी जाब्ते के साथ मौके पर मौजूद रहे।