Priyanka Gandhi Ranthambore Visit : वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी ने रणथंभौर में ‘रिद्धि’ का चुपचाप पीछा किया। ‘माही’ की अठखेलियां देखी। अठखेलिया देख प्रियंका गाँधी काफी खुश नजर आईं। प्रियंका गांधी ने शनिवार को सवाई माधोपुर के रणथंभौर में टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया। सफारी में प्रियंका गांधी ने जोन नंबर 3 में बाघिन रिद्धि और उसकी बेटी माही का चुपचाप पीछा किया। उसकी अठखेलियां देखीं। तीन घंटे तक प्रियंका अपने बेटे रेहान के साथ रिद्धि और माही की हर हरकत पर नजर रख रहीं थी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तीन दिन के लिए शुक्रवार को रणथंभौर पार्क पहुंची थीं।
माही ने किया चीतल के शिकार का असफल प्रयास
गाइड विजय सिंह मीणा ने बताया, प्रियंका गांधी ने सफारी को घूमा। जहां उन्हें बाघिन रिद्धि ओर उसकी बेटी माही दिखी। माही ने चीतल के शिकार की भी कोशिश की पर असफल रही।
यह भी पढ़ें : Winter Holidays : राजस्थान में शीतकालीन अवकाश अभी तय नहीं, असमंजस में शिक्षक व छात्र
एक माह में प्रियंका गांधी का दूसरा रणथंभौर दौरा
प्रियंका गांधी को रणथंभौर बहुत प्रिय है। एक महीने के अंदर प्रियंका गांधी का यह दूसरा रणथंभौर दौरा है। इससे पहले 19 नवम्बर को प्रियंका गांधी अपने परिवार संग रणथंभौर आईं थी।
यह भी पढ़ें : RGHS योजना की गाइडलाइन में बड़ा बदलाव, नया सिस्टम लागू
भारत का मशहूर टाइगर रिजर्व रणथंभौर
रणथंभौर भारत का मशहूर टाइगर रिजर्व है। यह 1700 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह रिजर्व सिर्फ बाघों के लिए ही नहीं अन्य वन्यजीवों के लिए भी पहचाना जाता है। वर्ष 2024 में रणथंभौर से लगभग 600 करोड़ रुपए का राजस्व होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : सीबीएसई की सख्ती, राजस्थान के 3 स्कूलों को नोटिस जारी, मांगा जवाब